पेशी से लौटे किशोर ने लगाई फांसी, दुष्कर्म मामले में राजकीय संप्रेक्षण गृह में था बंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर के शहर कोतवाली क्षेत्र के मोर्चाघर स्थित राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर में मंगलवार दोपहर पेशी से लौटे बाल बंदी ने बाथरूम में गमछे से फांसी लगा ली। शाम करीब साढ़े चार बजे उसका शव बाथरूम में लटका मिला। सूचना पर एसपी सिटी प्रकाश स्वरूप पांडेय, नगर मजिस्ट्रेट सुशील लाल श्रीवास्तव, सीओ सदर संजय सिंह जांच करने पहुंचे।
भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी 16 वर्षीय किशोर, बालिका से दुष्कर्म के मामले में 11 जुलाई को मिर्जापुर के मोर्चाघर स्थित राजकीय संप्रेक्षण गृह में बंद था। वह संप्रेक्षण गृह के बैरक नंबर दो में था।
मंगलवार की सुबह उसकी पेशी भदोही के जुवेनाइल कोर्ट में थी। मंगलवार सुबह दस बजे भोजन करने के बाद पुलिस उसे पेशी में भदोही कोर्ट ले गई थी। पेशी के बाद पुलिस ने ढाई बजे उसे राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर लाकर छोड़ा।
शाम को साढ़े चार बजे बैरक नंबर दो के बंदियों को बाहर खेलने के लिए निकाला गया तो गिनती कम मिली। किशोर के ना मिलने पर कर्मचारियों ने खोजबीन की तो वह बाथरूम में फंदे पर लटका दिखा। आनन-फानन में बाथरूम का दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकालकर मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया गया।