फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Just death, followed him killed

बस से मौत, पीछा किया तो उसे भी मारा

Thu, 17 Mar 2016 02:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी Updated Thu, 17 Mar 2016 02:29 AM IST
विज्ञापन
Just death, followed him killed
मौके पर मौजूद भीड़ - फोटो : Amar Ujala
रोडवेज की अनुबंधित बस बुधवार को टेंट कारोबारी समेत दो लोगों के लिए काल बन गई। सुबह भदोही जिले के महाराजगंज में सड़क पार करते समय बुजुर्ग नजीर (68) को रौंद दिया। बस लेकर चालक वहां से भागा तो नजीर के रिश्तेदार अकबर (40) ने कार से उसका पीछा कर लिया। मिर्जामुराद के रानेपट्टी के पास बस चालक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। इसमें टेंट कारोबारी अकबर को गंभीर चोटे आईं और अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ने मिर्जामुराद थाने पहुंचकर पुलिस के सामने समर्पण कर दिया।
विज्ञापन

महाराजगंज के टेंट कारोबारी अकबर के परिवार में मंगलवार को शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए बनारस के चौबेपुर क्षेत्र बैरागीपुर से नजीर पहुंचे थे।

बुधवार की सुबह नजीर महाराजगंज में सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान बनारस की ओर आ रही मिर्जापुर डिपो की अनुबंधित एक बस ने उन्हें कुचल दिया। हादसे से घबराया चालक बस लेकर वहां से भाग निकला। नजीर की मौत से गुस्साए अकबर ने कार में परिवार के दो अन्य लोगों को बैठाकर बस का पीछा किया। रानेपट्टी के पास ओवरटेक कर अकबर ने बस को रुकवाया। अचानक चालक ने फिर से बस दौड़ा दी और कार को टक्कर मारते हुए भागा और मिर्जामुराद थाने पहुंचा। इस हादसे में अकबर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार के लोग उन्हेें मिर्जामुराद थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने एंबुलेंस से अकबर को  अस्पताल भेजा लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने बस चालक सुरेंद्र कुमार मिश्र के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed