फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Jolly LLB -2 director complaint filed in Varanasi

जॉली एलएलबी-2 के निर्देशक पर बनारसी वकील ने दर्ज कराया परिवाद

Sat, 11 Feb 2017 03:47 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sat, 11 Feb 2017 03:47 PM IST
विज्ञापन
Jolly LLB -2 director complaint filed in Varanasi
जॉली एलएलबी 2 , अक्षय कुमार - फोटो : self
 अक्षय कुमार के अभिनय से सजी फिल्म जॉली एलएलबी- 2 रिलीज होने के साथ ही मुश्किल में फंस गई। वाराणसी में फिल्म के लेखक व निर्देशक सुभाष कपूर के खिलाफ शुक्रवार को न्यायालय व न्यायिक प्रक्रिया का उपहास करने के आरोप में परिवाद दर्ज कराया गया।
विज्ञापन

 

अधिवक्ता रतनदीप सिंह ने न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम के अदालत में सुभाष कपूर के विरुद्ध परिवाद दर्ज कराया। न्यायालय की ओर से सुनवाई की अगली तिथि 10 मार्च निर्धारित की गई है। बता दें कि जॉली एलएलबी- 2 देश भर के सिनेमा घरों में शुक्रवार को रिलीज हुई।

विज्ञापन

 

 

अधिवक्ता की ओर से कहा गया है कि फिल्म के ऑफिशियल ट्रेलर में भारतीय न्यायपालिका व उसकी व्यवस्था और अधिवक्ता समाज के साथ गंदा मजाक किया गया है। फिल्म में कलाकार जो अधिवक्ता है, वह न्यायालय के अन्दर ताश खेल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

यह दृश्य न्यायालय की गरिमा व अधिवक्ता वर्ग के चरित्र को समाज में नीचा दिखाने का प्रयास है। इससे अधिवक्ता समाज में रोष व्याप्त हो गया है।

बता दें कि अभिनेता अक्षय कुमार अभिनित फिल्म जॉली एलएलबी- 2 की शूटिंग बनारस में भी हुई है। शूटिंग के सिलसिले में पूरी टीम के साथ अक्षय कुमार शहर में रुके थे।

 

इस दौरान अक्षय कुमार भी बनारसी रंग में रंग गये थे। अक्षय कुमार ने गंगा में नौका विहार का आनंद लेने के साथ ही 'लाल बाबा का इंटरव्यू भी लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed