फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   jethani scolded devrani in family dispute in ballia

बलिया में जेठानी ने देवरानी को घोंपा चाकू, वजह हैरान करने वाली

Wed, 19 Jul 2017 12:11 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Wed, 19 Jul 2017 12:11 PM IST
विज्ञापन
jethani scolded devrani in family dispute in ballia
बलिया जिले के एक गांव में जेठानी ने देवरानी के पेट पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर लहूलुहान कर दिया। देवरानी जेठानी की अपनी मौसेरी बहन है। जेठानी ने जिस कारण से देवरानी पर हमला किया वह हैरान करने वाला है। 
विज्ञापन


बलिया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा बहादुर के गायघाट के राजभर बस्ती में सोमवार की देर रात घरेलू विवाद में जेठानी ने देवरानी को चाकू घोंप दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल मनसा देवी (25) पत्नी प्रमोद राजभर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र  पहुंचाया। यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

 

उधर, आरोपी फरार है।  बताया जाता है कि उक्त गांव निवासी संतोष राजभर की पत्नी (जेठानी) ने अपने मौसी की लड़की मनसा से अपने देवर प्रमोद राजभर की शादी दो वर्ष पहले कराई थी। शादी के बाद भी देवर प्रमोद का लगाव अपनी भाभी से ज्यादा रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
 

इस बात का विरोध घायल मनसा देवी करती रहती थी। आस पास के लोगों की  मानें तो सोमवार के दिन में जेठानी और देवरानी के बीच भी विवाद हुआ था। सोमवार की देर रात भी विवाद हुआ तो जेठानी ने देवरानी मनसा के पेट पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसे लहूलुहान कर दिया।

 

किसी ने 100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी।  मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल देवरानी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पहुंचाया, जहां गंभीर स्थिति होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

आरोपी जेठानी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed