{"_id":"592ed23e4f1c1b1466bdae51","slug":"jaunpur-rape-attempt-with-the-innocent-by-giving-greed-to-toffee","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक : टॉफी का लालच देकर मासूम के साथ बलात्कार का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शर्मनाक : टॉफी का लालच देकर मासूम के साथ बलात्कार का प्रयास
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Thu, 01 Jun 2017 10:41 AM IST
विज्ञापन
Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक युवक ने मासूम बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने हैवानियत की कोशिश की। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में छह साल की मासूम को कमरे में बंद कर उसके साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
संयोग था कि बच्ची की खोजबीन में लगे परिवारीजन उस कमरे तक पहुंच गए जिससे मासूम बच गई। पुलिस ने युवक के खिलाफ छेड़खानी और पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मछलीशहर इलाके में अभी एक दिन पहले किशोरी के साथ गैंगरेप की घटना के दूसरे दिन हुई यह वारदात पुुिलस के लिए सिरदर्द बन गई है। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में कल शाम को 6 साल की बच्ची अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी।
विज्ञापन
इसी बीच गांव का ही एक युवक भी बच्ची के साथ खेलने लगा। खेलते खेलते बहला फुसला कर उसे अपने कमरे में लेकर चला गया और मासूम के साथ अश्लील हरकत करने की कोशिश करने लगा। बच्ची को घर के बाहर न पाकर परिवारीजनों ने साथ मे खेल रहे दूसरे बच्चों से पूछताछ की तो बच्चों ने युवक का नाम लेते हुए बताया कि युवक उसे टाफी दिलाने ले गया है।
इतना सुनते ही परिवरीजन युवक के घर की तरफ़ दौड़ पड़े। जहां उसने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर रखा था। लोगों ने काफी कोशिश की लेकिन उसने अंदर से दरवाजा नहीं खोला तो गुस्साए लोगों ने दरवाजा तोड़ दिया।
बच्ची को लेकर परिवार वाले थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी युवक राज कुमार सिंह के खिलाफ 354 (क) 7/8 पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।