{"_id":"5d94a4e58ebc3e015369fa8d","slug":"jaunpur-married-woman-reached-prayagraj-hostage-chatting-with-friend-on-facebook","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: फेसबुक पर चैटिंग करने वाले फ्रेंड के झांसे में आकर इलाहाबाद पहुंची विवाहिता बनी बंधक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: फेसबुक पर चैटिंग करने वाले फ्रेंड के झांसे में आकर इलाहाबाद पहुंची विवाहिता बनी बंधक
Wed, 02 Oct 2019 06:53 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 02 Oct 2019 06:53 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया पर चैटिंग करना खतरनाक भी साबित हो सकता है। इसका जीता जागता उदाहरण जौनपुर जिले के मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र में देखने को मिला। जिसमें फेसबुक फ्रेंड से चैटिंग करने वाली विवाहिता उसके झांसे में आकर इलाहाबाद पहुंची वहां से वह विवाहिता को पूणे ले जाकर बंधक बना लिया।
विज्ञापन
मौका पाकर उसने पति को फोन कर उसके चंगुल से छुड़ाने की बात कहीं। पति ने मुंगरा बादशाहपुर थाने में आरोपित के खिलाफ 22 सितंबर 2019 को मुकदमा दर्ज कराया। एफआईआर की कॉपी दीवानी न्यायालय के संबंधित कोर्ट में दाखिल की गई है।
विज्ञापन
मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के विजाधर मऊ निवासी पति ने थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराया कि 9 सितंबर 2019 को उसकी पत्नी मायके जाने की बात बता कर घर से गई। लेकिन वापस नहीं आई। इस संबंध में उसके द्वारा 11 सितंबर 2019 को गुमशुदगी दर्ज कराई गई। उसके मोबाइल पर पत्नी के मोबाइल नंबर से फोन आया कि करीब एक साल से फेसबुक के जरिए प्रदीप कुमार,जो आगरा का रहने वाला है, बातचीत होती रही।
विज्ञापन
Trending Videos
उसके झांसे में आकर उससे मिलने इलाहाबाद आई। वहां उससे मुलाकात हुई। घुमाने फिराने के चक्कर में पूणे लेकर चला आया और यहीं उसे बंधक बना लिया। वह मौका पाकर फोन कर रही है। पति की तहरीर पर मुंगरा बादशाहपुर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया।