{"_id":"5947ccfe4f1c1b3b558b4ba1","slug":"jaunpur-gang-rape-attempt-with-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से जा रही युवती को जंगल में उठा ले गए दरिंदे, गैंगरेप का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक से जा रही युवती को जंगल में उठा ले गए दरिंदे, गैंगरेप का प्रयास
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Tue, 20 Jun 2017 02:24 PM IST
विज्ञापन
rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी जौनपुर जिले में सोमवार को बदमाशों ने अपने फुफेरे भाई के साथ बाइक से घर जा रही युवती को जबरन जंगल में उठा ले गए। संयोग था कि सूचना मिलते ही पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और युवती की अस्मत बच गई।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है जबकि उनके तीन साथी फरार हो गए। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती अपने फुफेरे भाई के साथ बंधवाबाजार जा रही थी। बाइक से दोनों करौर गांव में जंगल के पास पहुंचे थे तभी युवती लघुशंका के लिए रुकी।
विज्ञापन
वह जैसे ही बाइक से उतर कर पेड़ की आड़ में पहुंची तभी पांच की संख्या में आए बदमाशों ने घेरकर युवती को उठा लिया और उसे लेकर जंगल की तरफ चले गए। यह देख लड़की का फुफेरा बाइक से मीरगंज थाना क्षेत्र की बंधवाबाजार पुलिस बूथ पर पहुंचा और घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
पुलिस बूथ पर मौजूद सिपाही मनीष सिंह व परशुराम सूचना मिलते ही युवक के साथ फौरन करौर गांव के जंगल में पुंहुंच गए। पुलिस को देख बदमाश लड़की को छोड़कर भागने लगे। सिपाहियों ने दौड़ाकर दो को पकड़ लिया जबकि उनके तीन साथी भाग गए।
पुलिस की तत्परता से युवती की अस्मत बज गई। पकड़े गए दोनों बदमाशों को बंधवाबाजार पुलिस बूथ पर ले आए और सूचना मछलीशहर की सीओ जयासांडिल्य को दी।
घटना स्थल मछलीशहर कोतवाली में होने के नाते सीओ के निर्देश पर मछलीशहर कोतवाली पुलिस बंधवाबाजार पहुंची जहां से दोनों आरोपियों को थाने ले आई। सीओ जया सांडिल्य ने बताया कि पीड़ित से तहरीर लेकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।