{"_id":"598f02304f1c1b36548b4d15","slug":"jaunpur-fire-on-a-short-circuit-four-deaths","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर में भीषण हादसा, शार्ट सर्किट से लगी आग, चार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जौनपुर में भीषण हादसा, शार्ट सर्किट से लगी आग, चार की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Sun, 13 Aug 2017 10:42 AM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद बिलखते परिवार वाले
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के जौनपुर में शनिवार की भोर में बिजली के शार्ट सर्किट से आग लगने से एक महिला और उसके तीन मासूम बच्चों की झुलसने से मौत हो गई। धुआं फैलने पर लोगों को घटना की जानकारी हुई और किसी तरह आग बुझाई गई।
विज्ञापन
दाऊदपुर गांव निवासी दुर्बली का कच्चा घर है। उसके चार बेटे गुलाब, अशोक, मुकेश और उमेश हैं। तीन बहुएं रक्षाबंधन पर मायके गई हुई हैं। उमेश की पत्नी कुसुम (28), उसकी पुत्रियां अंजली (7), अंशिका (5), आयुषी (2) एक साथ कमरे में सो रही थीं।
विज्ञापन
जबकि परिवार के अन्य सदस्य बाहर और दूसरे कमरों में सो रहे थे। परिवार वालों का कहना है कि शार्ट सर्किट से शनिवार भोर में करीब तीन बजे कमरे में आग लग गई। आग विकराल होने के कारण मकान की छत गिर गई।
विज्ञापन
आग में झुलसने और मलबे में दबने से कुसुम, उसकी तीनों पुत्रियों की मौत हो गई। इसके बाद बगल वाले कमरे में भी आग लग गई। धुआं निकलने और बदबू फैलने पर परिवार वालों को घटना की जानकारी हुई। काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई गई, लेकिन तक तक काफी नुकसान हो चुका था।
उधर, कुसुम की मौत की जानकारी होने पर उसके पिता इलाहाबाद के खानपुर उग्रसेन पट्टी निवासी मंगरू राम ने आरोप लगाया है कि सास और पति उसकी बेटी का उत्पीड़न करते थे। उनके आरोप से कई सवाल भी उठ रहे हैं।
सवाल है कि आग लगने के बाद धुआं और लपट उठी तो परिवार के अन्य लोगों को इसकी जानकारी तत्काल क्यों नहीं हुई। हालांकि उमेश ने पुलिस को दी गई तहरीर में यह नहीं बताया है कि आग कैसे लगी।
सूचना पर डीएम सर्वज्ञ राम मिश्रा और एसपी शैलेश कुमार पांडेय, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय राय, एसडीएम मडिय़ाहूं, सीओ मड़ियाहूं मौके पर पहुंच गए। डीएम और एसपी ने हरसंभव सहायता दिलाने का भरोसा दिया है।