फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Jaunpur Bus accident Eight death From A Driver Mistake

जौनपुर बस हादसा : चालक की एक गलती से चली गई आठ जानें

Thu, 15 Jun 2017 10:55 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Thu, 15 Jun 2017 10:55 AM IST
विज्ञापन
Jaunpur Bus accident Eight death From A Driver Mistake
घायलों अस्पताल में किया जा रहा इलाज - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर इलाहाबाद रोड और दोपहर का समय। सड़क खाली थी। बस पर बैठे यात्री अपने घर तो कोई रिश्तेदारी में जाने के लिए सवार था। लेकिन चालक की एक गलती के कारण आठ लोगों की जानें चली गईं और 31 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


आरंभिक जांच से पता चला है कि बस की तेज स्पीड होने और चालक को झपकी आ जाने से ये भीषण हादसा हुआ और पल भर में सब कुछ बदल गया। कई लोगों ने इस दुनिया को छोड़ दिया तो कई ऐसे थे जो अनाथ हो गए।
विज्ञापन


इलाहाबाद के फूलपुर थाना क्षेत्र के नरई बाबूगंज निवासी अजय पटेल ने बताया कि वह बस में चालक के पीछे वाली सीट पर बैठा था। वह इलाहाबाद से जौनपुर काम से आ रहे थे। बस बरगुदर पुल के पास पहुंची थी, तभी चालक को नींद आ गई जिससे यह घटना घटी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंगराबादशाहपुर निवासी उपासना सिंह ने बताया कि वह जौनपुर अपने चाचा के यहां आ रही थीं। बस बहुत तेज चल रही थी। कई लोगों ने चालक से बस को धीमी चलाने को कहा। लेकिन चालक ने यात्रियों की बातों को अनसुना कर दिया और अपनी धुन में बस को भगाता रहा। बस कैसे गिरी कुछ पता ही नही चला।


दुर्गा कुंड वाराणसी निवासी शिशुपाल भाष्कर पुत्र श्रीनाथ ने बताया कि इलाहाबाद से घर वापस आने के लिए वह बस में सवार हुए थे। दोपहर का समय होने के कारण बस की स्पीड तेज थी। चालक को नींद आ गई और यही हादसे का सबब बन गई।



कौशांबी के सराय थाना क्षेत्र के खोपा निवासी अजीत कुमार प्रजापति ने बताया कि वह चालक के बगलवाली सीट पर बैठा था। बस तेज गति से चल रही थी। बरगुदर पुल के पास पहुंची तभी चालक को झपकी आई और बस एक झटके से रेलिंग से टकराई उसके बाद क्या हुआ किसी को कुछ नहीं चला।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed