{"_id":"595e59f64f1c1b805b8b45ee","slug":"jaunpur-body-of-the-teenager-released-from-the-grave-ten-months-later","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस महीने बाद कब्र से निकाली गई किशोरी की लाश, जानिये क्या थी वजह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दस महीने बाद कब्र से निकाली गई किशोरी की लाश, जानिये क्या थी वजह
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Fri, 07 Jul 2017 10:49 AM IST
विज्ञापन
graveyard
यूपी के जौनपुर जिले के एक गांव में 10 महीने पूर्व किशोरी की मौत के बाद दफनाए गए शव को पुलिस ने गुरुवार को कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रभूषण वर्मा की मौजूदगी में यह कार्रवाई की।
विज्ञापन
शव कब्र से निकाल कर उसे सील करने तक की कार्रवाई की वीडियो ग्राफी भी कराई गई। सीेजेएम अभिनय कुमार मिश्र के आदेश पर ही पुलिस इस मामले में पिता पुत्र समेत पांच के खिलाफ हत्या और दुष्कर्म का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
गांव निवासी मेंहदी हसन ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था कि अपनी 14 वर्षीय पुत्री सिमरन को बड़े भाई विस्मिल्ला के पास सौंप कर रोजी रोटी के सिलसिले में महाराष्ट्र चला गया था। 10 सितंबर 16 को नौपेड़वा में उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
विज्ञापन
12 सितम्बर को उसका शव फांसी पर लटका हुआ था। जबकि उसके भाई ने फोन पर पिता मेंहदी हसन को बताया कि सिमरन की सर्प काटने से मौत हो गई। मेंहदी हसन ने शव दफनाने से मना किया लेकिन वह घर 14 सितंबर 16 को पहुंचा तो शव को दफना दिया गया था।
जब उसने मौत के कारणों का पता लगाना शुरू किया तो कुछ दिन बाद पता चला कि सोनू ने युवती के साथ दुष्कर्म किया था। दुष्कर्म का विरोध करने पर उसे मौत के घाट उतार दिया गया था। उसने पहले पुलिस से यह शिकायत की लेकिन पुलिस ने उसे थाने से भगा दिया था।
आखिकार विवश होकर न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी विस्मिल्ला और उसके पुत्र सोनू, जावेद उर्फ राजा तथा उसके परिवार की महिला रिंकी और एवं हीना के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 376 एवं 201 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
न्यायालय ने शव कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम का आदेश दिया तो दोपहर बाद सीटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस ने करतिहां गांव की कब्रिस्तान से किशोरी का शव निकलवा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा थी।