फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Interstate drug and rob criminal arrested in varanasi who run away from police custody

बनारस में अंतरराज्यीय इनामी जहरखुरान गिरफ्तार, पुलिस कस्टडी से हुआ था फरार

Wed, 17 Oct 2018 01:47 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 17 Oct 2018 01:47 PM IST
विज्ञापन
Interstate drug and rob criminal arrested in varanasi who run away from police custody
मध्य प्रदेश के कटनी जिले की न्यायालय से पुलिस अभिरक्षा से हुआ था फरार - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी की क्राइम ब्रांच और लोहता थाने की पुलिस ने बुधवार को मिर्जामुराद के भोरकला निवासी अंतरराज्यीय इनामी जहरखुरान रामदयाल मिश्रा उर्फ अमन को क्राइम ब्रांच और लोहता पुलिस ने बुधवार को हरदयालपुर मस्तान मोड़ से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


अमन के पास से 15 मोबाइल, तमंचा, दो कारतूस और एक बाइक बरामद कर उसे जेल भेज दिया गया। अमन पर मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में छह से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। चंदौली, गाजीपुर, इलाहाबाद और मध्य प्रदेश के सतना व कटनी जिले से अमन के आपराधिक इतिहास की जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन


एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह लोहता कस्बे में मौजूद थे। इसी दौरान सूचना मिली कि रोहनिया की ओर से मध्य प्रदेश पुलिस के लिए वांछित अमन आ रहा है तो थानाध्यक्ष लोहता राकेश कुमार सिंह को साथ लेकर क्राइम ब्रांच प्रभारी ने घेरेबंदी की और उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमन ने बताया कि वो और उसका मामा बनारस से रायपुर रूट की ट्रेनों के यात्रियों को नशीला पदार्थ खिलाकर उनसे लूटपाट करते थे। 2017 में अमन और उसके मामा को कटनी जिले की अदालत ने चार वर्ष की सजा सुनाई थी। इसी दौरान वो पुलिस को चकमा देकर भाग निकला था। तभी से अमन को कटनी पुलिस तलाश रही थी और उस पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

छुटभैये अपराधियों को पकड़वाकर करता था अपराध

Interstate drug and rob criminal arrested in varanasi who run away from police custody
अमन ने पूछताछ में बताया कि वो जीआरपी के लिए मुखबिरी कर छुटभैये किस्म के अपराधियों को आए दिन पकड़वाता रहता था। इस वजह से उस पर कभी जीआरपी को शक नहीं होता था। इसी आड़ में वो और उसका मामा रेल यात्रियों से लूटपाट करते रहते थे। 

10 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
वाराणसी के चौबेपुर थाना अंतर्गत धौरहरा निवासी 10 हजार का इनामी बदमाश तेतारू राजभर उर्फ जैद कुमार उर्फ जयप्रकाश हल्की मुठभेड़ के बाद फूलपुर क्षेत्र के गजोखर बरजी मोड़ से गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेजा गया। तेतारू पर बनारस और चंदौली जिले में लूट सहित अन्य आरोपों में 23 मुकदमे दर्ज हैं। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि इंस्पेक्टर फूलपुर श्याम बाबू और दरोगा अनंत कुमार मिश्र मंगलवार की रात थाना क्षेत्र में गश्त पर निकले थे। गजोखर बरजी मोड़ पुलिया के पास पहले से मौजूद तेतारू की ओर पुलिस बढ़ी तो उसने फायरिंग कर दी। हालांकि जवाबी कार्रवाई में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। तेतारू के पास से पुलिस ने एक देशी पिस्टल और चार कारतूस बरामद किया है। वहीं, तेतारू का बाइक सवार एक साथी पुलिस को चकमा देकर सिंधौरा की ओर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed