फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   inocent love couple do suicide at ghazipur

अगले जन्म में मिलने का वादा कर नाबालिग प्रेमी युगल ने ट्रेन के सामने लगाई छलांग

Fri, 12 May 2017 05:45 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो,अमर उजाला,गाजीपुर Updated Fri, 12 May 2017 05:45 PM IST
विज्ञापन
inocent love couple do suicide at ghazipur
रेल ट्रेक - फोटो : demo pic
कच्ची उम्र का प्यार और परिजनों का विरोध नाबलिग प्रेमी युगल पर भारी पड़ गया। दोनों ने अगले जन्म में मिलने का वादा कर ट्रेन के सामने कूद कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी।  उम्र भले ही कच्ची थी, लेकिन दोनों का प्यार पक्का था। पारिवारिक स्थिति अलग-अलग थी, पर इससे मतलब नहीं था।
विज्ञापन


परिवार भले ही एक नहीं थे, लेकिन उनका मेल जोल गहरा था। लड़का किसी और गांव का था लड़की किसी और गांव की। गाजीपुर जिले के बंजारीपुर गांव में शुक्रवार को हुई इस घटना के बाद कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि लड़के का इसी गांव में ननिहाल है। गांव वाले भी इस घटना से हतप्रभ हैं। बताया जा रहा है कि ऐसा करने के पीछे दोनों के बेइंतहा मोहब्बत में परिवार का रोड़ा बनना है। घटना की सूचना ग्रामीणों ने घर वालों के साथ ही पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 ग्रामीणों में इस बात को लेकर काफी चर्चा रही कि दोनों में काफी समय से प्रेम-प्रपंच चल रहा था और दोनों एक साथ जीवन गुजारने के लिए शादी करना चाहते थे। जब दोनों के परिजन इसके लिए तैयार नहीं हुए, तो उन्होंने कठोर निर्णय लेते हुए अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। नाबालिग जोड़े की मौत की खबर शुक्रवार सुबह लोगों को मिली जब कुछ लोग रेलवे ट्रैक की ओर सैर के लिए गए थे।

 प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो दोनों थोड़ी देर पहले वहां से गुजरी मालगाड़ी के सामने कूद कर आत्महत्या कर लिए थे। युवक-युवती के शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। जानकारी होते ही परिजन घटना स्थल पर पहुंच गए। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर ग्रामीण आपस में चर्चा कर रहे थे कि युवक का अक्सर ननिहाल में आना-जाना लगा रहता था।

इसी बीच उसका गांव की ही एक युवती से प्रेम हो गया। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन दोनों के घर वाले इसके लिए तैयार नहीं थे। इसी क्रम में मृत युवक बीते 11 मई को अपने ननिहाल बंजारीपुर आया हुआ था।


परिवार एवं समाज की बंदिशों के देखते हुए दोनों ने अगले जन्म में मिलने का वादा कर एक साथ मौत को गले लगाने का कठोर निर्णय ले लिया और मालगाड़ी के सामने कूदकर जान दे दी। उधर घटना से जानकारी जब दोनों परिवार के लोगों को हुई तो दोनों घर में रूदन-क्रंदन शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed