फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   illegal gun factory busted by police in azamgarh

आजमगढ़ः झोपड़ी में चल रहे अवैध असलहे की फैक्ट्री का भंडाफोड़

Mon, 09 Jan 2017 09:25 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/आजमगढ़ Updated Mon, 09 Jan 2017 09:25 PM IST
विज्ञापन
illegal gun factory busted by police in azamgarh
अवैध असलहे की फैक्ट्री से बरामद तमंचा और समान - फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ की कोतवाली पुलिस ने सोमवार की शाम सर्फुद्दीनपुर गांव में स्थित तमसा नदी के किनारे झोपड़ी में चल रहे अवैध असलहे की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया।
विज्ञापन

वहां की गई छापेमारी में पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया जबकि चार भाग निकले। पुलिस ने मौके से पांच तैयार तमंचा, एक अर्धनिर्मित तमंचा और भारी मात्रा में असलहा बनाने का औजार बरामद किया।
पुलिस गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर फरार की तलाश में जुटी है।  सर्फूद्दीनपुर गांव निवासी परदेशी राम उर्फ भकड़ू अवैध असलहा बनाने का काम करता है।
वह सोमवार को अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर गांव में स्थित तमसा नदी के किनारे मड़ई डालकर बना रहा था।
मुखबिर के जरिए सूचना मिलने पर कोतवाल शिशिर त्रिवेदी ने दलबल के साथ वहां छापा मारा। इस दौरान चार आरोपी तो भाग गए।
लेकिन परदेशी पकड़ लिया गया। पुलिस ने मौके से पांच तैयार तमंचा और एक अर्धनिर्मित तमंचा के अलावा भारी मात्रा में असलहा बनाने के उपकरण बरामद किया।
कोतवाल ने बताया कि पूछताछ के दौरान परदेशी ने बताया कि वह काफी दिनों से इस तरह से तमंचा बना रहा था।
अब तक कई लोगों को असलहे बेच भी चुका है। कोतवाल ने बताया कि यह लोग तीन से पांच हजार रुपये में लोगों को तमंचा बेचते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed