फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   husband wife died in bike truck accident in obra sonbhadra

सोनभद्र: बोल्डर लदे टीपर से दबकर पति-पत्नी की मौत, लोगों ने रोड चक्का जाम किया

Wed, 16 Oct 2019 07:13 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 16 Oct 2019 07:13 PM IST
विज्ञापन
husband wife died in bike truck accident in obra sonbhadra
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

सोनभद्र जिले के ओबरा थाना क्षेत्र के बग्घानाला गांव में वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर बोल्डर लदे टीपर और मोटर साइकिल की बुधवार को आमने- सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद टीपर का चालक मौके से भाग गया।

विज्ञापन


घटना से क्षुब्ध लोगों ने वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर एक पेट्रोल पंप के सामने चक्का जाम कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची चोपन थाने की पुलिस ने आधे घंटे तक मशक्कत कर लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया। उधर, ओबरा थाने की पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


ओबरा थाना क्षेत्र के पनारी ग्राम पंचायत के टोला खाड़र निवासी राजेंद्र (25)  पुत्र गोपी गौड़ और उनकी पत्नी कुंती(23) दो दिन पूर्व अपने पांच साल के पुत्र के साथ बाड़ी गांव गए हुए थे। बाड़ी में कुंती का मायका है। बुधवार को सुबह दोनों अपने बच्चे को वहीं छोड़कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ओबरा थाना क्षेत्र के बग्घानाला के पास वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर दोनों पहुंचे ही थे कि रासपहाड़ी की ओर से बोल्डर लादकर आ रहे टीपर से बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दंपत्ती की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद टीपर का चालक मौके से भाग गया। उधर, घटना की सूचना पर ओबरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और कार्रवाई शुरू कर दी। इसी दौरान बग्घानाला के पास ही स्थित एक पेट्रोल टंकी के पास ग्रामीणों ने वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। सुबह करीब साढ़े नौ बजे से शुरू हुआ जाम आधे घंटे बाद करीब दस बजे समाप्त हुआ। चोपन थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाकर जाम समाप्त कराया। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिवार वाले मौके पर पहुंच गए।

बताया जा रहा है कि राजेंद्र बग्घानाला के पास स्थित एक पेट्रोल टंकी के पास ही गुमटी में चाय की दुकान चलाते थे। मौके पर पहुंचे  पुलिस क्षेत्राधिकारी भास्कर वर्मा ने बताया कि हादसे में पति-पत्नी की मौत हुई है। दोनों वाहनों को कब्जे में लिया गया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed