{"_id":"5a10596e4f1c1b156b8b6ba2","slug":"husband-demand-money-his-pregnant-wife","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लव मैरिज के बाद युवक का यू टर्न, प्रग्नेंट वाइफ को साथ रखने के लिए सामने रखी यह शर्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लव मैरिज के बाद युवक का यू टर्न, प्रग्नेंट वाइफ को साथ रखने के लिए सामने रखी यह शर्त
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 20 Nov 2017 12:33 PM IST
विज्ञापन
dowry
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में एक युवक ने पहले लव मैरिज की अब उसने अपनी प्रग्नेंट वाइफ को साथ रखने के लिए एक शर्त रख दी है। यह सनसनीखेज मामला सिगरा थाना क्षेत्र के छित्तूपुर का है।
शनिवार को सिगरा थाने पहुंची छित्तूपुर की गर्भवती ऋतु राय ने अपने पति कछवां निवासी पंकज राय पर पांच लाख रुपए दहेज मांगने का आरोप लगाया। ऋतु की तहरीर पर पंकज और उसके मां-बाप के खिलाफ घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न सहित अन्य आरोपों में सिगरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पत्नी का कहना है कि जिसके प्यार के लिए अपना घर छोड़ा और जीने-मरने की कसमें खाकर शादी की। अब वही साथ रखने के लिए पांच लाख रुपये दहेज मांग रहा है। न देने पर मारपीट के बाद घर से भगा कर दूसरी शादी कर रहा है। ऋतु के अनुसार पंकज फौजी है।
विज्ञापन
ऋतु ने पुलिस को खुद और पंकज की कई फोटो दिखाई। उसने बताया कि दोनों ने 23 जून 2015 को लव मैरिज की थी। यह बात दोनों के घरवालों को भी पता है। इधर, कुछ दिनों से पंकज के मां-बाप उसकी दूसरी शादी की बात करते हैं।
वहीं, पंकज का कहना है कि मेरे घर पर रहना है तो मायके से पांच लाख रुपये ले लाओ। जब वह रुपये न दे सकी तो उसे पंकज ने घर से भगा दिया। उसने बताया कि वह गर्भवती है इसके बावजूद पंकज और उसके मां-बाप को उस पर दया नहीं आई।
इस संबंध में सिगरा थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा।

गर्भपात कराने का दबाव
facebook
महिला ने बताया, मेरी और पंकज की दोस्ती फेसबुक से हुई थी। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई और हमने मंदिर में शादी कर ली। हम सिगरा इलाके में किराए के मकान में रहते हैं।
पंकज हमारे बच्चे को अपना नाम नहीं देना चाहता है। जब मैं पहली बार प्रेग्नेंट हुई थी तो उसने जूस में धोखे से कुछ मिलाकर पिला था और मेरा मिसकैरेज हो गया था। दोबारा उसे तीन माह का गर्भ है।
जब पंकज को इसकी जानकारी हुई तो वह गर्भपात कराने के लिए दबाव बनाने लगा। उसने कहा कि बच्चे को अपना नाम नहीं दे सकता। उसकी पहली साजिश से सतर्क महिला उसके हाथ का दिया कुछ भी खाने-पीने से कतराने लगी।
पिछली 17 मई को वह उसे एक तिलक समारोह में ले गया। वहां जाकर जानकारी हुई कि कि उसी का तिलक है तो उसने हंगामा कर दिया। वहां मौजूद लोगों के आश्वासन पर किसी तरह मामला शांत हुआ।