फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   hit fire on agency boy for stole new apche

नई अपाची लूटने के लिए एजेंसी कर्मी को मारी गोली

Fri, 07 Apr 2017 11:30 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,मऊ
ब्यूरो,अमर उजाला,मऊ Updated Fri, 07 Apr 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
hit fire on agency boy for stole new apche
अपराध - फोटो : अमर उजाला
बलिया जनपद के महादेवा भीमपुरा के समीप मऊ से बाइक ले जा रहे एक एजेंसी के कर्मचारी को बदमाशों ने गोली मारकर उसकी अपाची गाड़ी लूट ली। घटना के बाद बदमाश मधुबन थाना क्षेत्र के बेलौली मार्ग पर भागे तो जनपद पुलिस भी अलर्ट हो गई।
विज्ञापन


हालांकि देर शाम तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। उधर मामला बलिया पुलिस का होने के चलते घायल युवक को बलिया जिला अस्पताल भेजा गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। बलिया के साथ ही मऊ की पुलिस भी बदमाशों की सुराग में लगी हुई है। 
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के एक बाइक एजेंसी संचालक के यहां से एक कर्मचारी रोहित पुत्र देवेंद्र निवासी पड़री बेल्थरारोड जनपद बलिया बाइक लेकर एजेंसी की दूसरी शाखा बलिया के बेल्थरा रोड जा रहा था। अभी वह मऊ बार्डर से कुछ ही दूर बलिया के भीमपुरा के महादेवा के पास पहुंचा था कि पीछे से एक बाइक पर सवार दो युवक आए और गाड़ी को ओवरटेक करके रुकवा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर बदमाशों ने उसके पैर में गोली मार दिया और उसकी नई अपाची गाड़ी लेकर बेलौली मधुबन मार्ग की तरफ भाग गए। बदमाशों में एक हेलमेट लगाया हुआ था जब कि दूसरा मुंह पर लाल रंग का गमछा बांधे हुए था।

इसकी सूचना जब पुलिस अधीक्षक मुनिराज को लगी तो उन्होंने तुरंत मधुबन पुलिस को अलर्ट किया बावजूद इसके बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। इस मामले में बलिया और मऊ की पुलिस बदमाशों की सुराग में लगी है। घायल का बलिया के जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

100 नंबर पुलिस सेवा का नहीं दिखा असर

मऊ-बलिया बार्डर के समीप बाइक एजेंसी के कर्मचारी को गोली मारने के बाद बेलौली की तरफ भागे बदमाशों को पकड़ने में न सिर्फ बलिया बल्कि मऊ पुलिस भी असफल रही। हालां कि घटना की सूचना पुलिस को कुछ ही देर बाद लगी। पुलिस ने जगह-जगह वाहन चेकिंग भी कराई लेकिन हर थानों के संवेदनशील प्वांटों पर लगी 100 नंबर की पुलिस सेवा का कोई असर नहीं दिखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed