फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Had come to the ring, took away half lakh

आए थे अंगूठी लेने, लूट ले गए साढ़े सात लाख

Fri, 16 Sep 2016 02:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी Updated Fri, 16 Sep 2016 02:28 AM IST
विज्ञापन
Had come to the ring, took away half lakh
डकैती, लूट, चोरी - फोटो : डेमो फोटो
सटाकर डेढ़ लाख रुपये नगद और छह लाख रुपये मूल्य से ज्यादा के जेवरात लूट ले गए। दूकान से बाहर निकलते हुए तीनों बदमाशों ने शोर मचाने पर अशोक को जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद एक बाइक पर सवार होकर असलहा लहराते हुए तीनों बरही नेवादा की ओर तेजी से भाग निकले। दिनदहाड़े सराफा कारोबारी की दूकान में घुसकर अंजाम दी गई लूट की वारदात से इलाके के लोगों सकते में आ गए। वहीं, फूलपुर पुलिस महज मौका मुआयना तक ही सीमित रह गई।
विज्ञापन


ताड़ी बाजार निवासी अशोक सेठ के घर के सामने ही उनकी आभूषण की दूकान है। गुरुवार की दोपहर वे दूकान पर अकेले ही थे। करीब डेढ़ बजे एक बाइक से तीन युवक उनकी दूकान पर आए। तीनों ने चांदी के जेवर अशोक को दिखाकर कहा कि इन्हें बेचना है। अशोक ने जेवर की कीमत 1900 रुपये लगाई और युवकों को पैसा दे दिया। इसके बाद युवकों ने अशोक से कहा कि 50 हजार रुपये तक की सोने की अंगूठी दिखाइए।
विज्ञापन


अशोक ने तिजोरी खोली और सोने की ढेर सारी अंगूठी युवकों के सामने रख दी। तीनों में से एक युवक ने एक अंगूठी पसंद की और उसे अंगुली में पहन लिया। अशोक ने बिल बनाकर पैसा देने के लिए कहा तो एक ने असलहा निकालकर उनकी कनपटी पर सटा दिया और दूसरे ने कहा कि गोली मार दो इसे। तब तक तीसरे युवक ने खुली तिजोरी में रखे डेढ़ लाख रुपये नगद और छह लाख रुपये से ज्यादा के जेवरात से भरा बैग उठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों अशोक को जान से मारने की धमकी देते हुए दूकान से बाहर आए और असलहा लहराकर लोगों को डराते-धमकाते हुए बाइक से भाग निकले। सूचना पाकर सीओ पिंडरा एपी सिंह ने मौका मुआयना किया और अशोक की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ फूलपुर पुलिस को लूट का मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया। अशोक ने बताया कि तीनों बदमाशों की उम्र 25 से 30 साल के बीच थी और सभी सामान्य कद काठी के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed