फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gun shot a man injured due to dispute of toilet in rewati ballia

यूपी: दो पक्षों में गहराया शौचालय विवाद, एक शख्स को गोली मारी

Thu, 06 Feb 2020 03:32 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 06 Feb 2020 03:32 PM IST
विज्ञापन
Gun shot a man injured due to dispute of toilet in rewati ballia
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo pic

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक युवक को गोली मार दी। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। शख्स की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

विज्ञापन


बलिया जिले के रेवती थाना क्षेत्र के मानसिंह छपरा गांव के जूठी तिवारी के टोला में गुरुवार की सुबह शौचालय निर्माण के विवाद में एक व्यक्ति को गोली मार कर घायल कर दिया गया। घायल को स्थानीय सीएचसी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देखते हुए जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार प्रकाश तिवारी के घर के पश्चिम एक शौचालय निर्माण और रास्ते का विवाद काफी पहले से चल रहा था। ग्रामीणों के मुताबिक तत्कालीन एसडीएम बैरिया ने विवाद का निपटारा बीते मार्च 2017 में कर दिया था। उस समाधान के बाद प्रकाश तिवारी के उक्त शौचालय का निर्माण दो दिनों से चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह शौचालय में काम लगने वाला था कि अचानक पड़ोस के दिनेश राम दो लोगों के साथ पहुंचे और तू-तू मैं-मैं के बाद गोली मारकर भाग निकले। गोली लगने के बाद प्रकाश तिवारी लहूलुहान हो गए। परिजनों ने आनन-फानन में घायल को सीएचसी रेवती पहुंचाया।

सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक बलिया देवेंद्र नाथ एडिशनल एसपी संजय कुमार के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने शौचालय सहित आसपास गहन छानबीन की और आसपास के लोगों से पूछताछ की। आरोपी भी तक फरार हैं।

सीओ बैरिया सहित कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर मौजूद रही। फिलहाल पुलिस दो लोगों को हिरासत में ले कर पूछताछ कर रही है। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित पक्ष द्वारा तहरीर नहीं दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed