पीडीडीयू जंक्शन पर जीआरपी ने पकड़ी चांदी की खेप, 40 किलो के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली के पंडित दीन दयाल उपाध्याय जक्शन पर जीआरपी को बड़ी सफलता हाथ लगी है। राजकीय रेलवे पुलिस ने चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म संख्या दो पर 40 किलो चांदी की खेप को जब्त किया है। इसके साथ ही दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, चांदी की खेप अलीगढ़ से वाराणसी ले जाई जा रही थी। तस्करों से चांदी सिल्ली और गोल छर्रे के रूप में बरामद हुई है। जीआरपी के अनुसार बरामद चांदी की कीमत 18 लाख रुपये है। गिरफ्तार तस्कर भूपेंद्र चौधरी और दीपक निवासी हाथरस कैरियर के रूप में काम कर रहे थे।
गिरफ्त में दोनों तस्कर
जीआरपी पीडीडीयू प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि दोनों युवक को चांदी पहुंचाने के एवज में 14 हजार रुपये मिलते। अलीगढ़ में दोनों को चांदी देकर बताया गया कि इसे वाराणसी में चौक क्षेत्र में पहुंचना है। दोनों किसी ट्रेन से पीडीडीयू जंक्शन आए थे और वाराणसी जाने के लिए दूसरी ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। डीआरआई की टीम को बुलाया गया है। चांदी और तस्करों को उनके हवाले किया जा रहा है।