{"_id":"5b7842e842c79246570411df","slug":"girl-kidnapped-in-jaunpur-criminal-injured-her-grandmother-and-aunty","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दादी व चाची को घायल कर बदमाशों ने युवती को किया अगवा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दादी व चाची को घायल कर बदमाशों ने युवती को किया अगवा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Sun, 19 Aug 2018 10:31 AM IST
विज्ञापन
demo pic
यूपी के जौनपुर में एक युवती के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पर एक अपनी दादी और चाची के साथ शौच के लिए जा रही थी। इसी दौरान रास्ता पूछने के बहाने बाइक सवार बदमाशों ने युवती को अगवा कर लिया।
साथ ही बदमाशों ने युवती की चाची और दादी को रॉड से हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद बदमाश सुनसान जगह पर युवती को ले जाकर मरणासन्न अवस्था में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर उसे मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि होने पर केस दर्ज किया जाएगा।
खुटहन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 21 वर्षीय युवती शुक्रवार की शाम करीब नौ बजे वह अपनी दादी और चाची के साथ शौच के लिए जा रही थी। घर से करीब चार सौ मीटर दूर खुटहन बिशुनपुर मार्ग पर माइनर के पास पहुंची थी।
विज्ञापन
तभी सामने से एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात बदमाश पहुंचे महिलाओं के पास रुक कर रास्ता पूछने लगे। युवती की चाची उन्हें रास्ता बता रही थी तभी दूसरे युवक ने हॉकी से उसके सिर पर प्रहार कर घायल कर दिया और दादी को धक्का देकर गड्ढे में गिरा दिया।
यह देख युवती चिल्लाते हुए गांव की तरफ भागने लगी। बदमाशों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और बाइक पर बैठाकर माइनर के रास्ते सूरापुर रोड की तरफ चले गए। महिलाओं ने घर आकर आपबीती सुनाई तो ग्रामीणों के साथ परिजन युवती की खोज में इधर-उधर भटकते रहे।

मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा
demo pic
रात करीब दो बजे बदहवास युवती गिरती-पड़ती हुई किसी तरह सराय मोहिद्दीनपुर पुलिस चौकी पर पहुंची। सूचना पर महिला सिपाही के साथ पहुंची खुटहन पुलिस उसे थाने ले आई। बीच में पीड़िता के घर पर कुछ क्षण के लिए गाड़ी रोक पुलिस ने युवती के पिता को भी साथ ले लिया।
पुलिस की गाड़ी के पास पहुंची घर की महिलाओं को देखकर युवती फफक कर रो पड़ी लेकिन पुलिस ने परिवार की महिलाओं से उसे मिलने नहीं दिया। आरोप है कि घर की महिलाएं थाने भी पहुंची लेकिन रात में पुलिस ने उससे वहां भी मिलने नहीं दिया।
युवती को महिला सिपाही के साथ मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। एसपी दिनेश पाल सिंह का कहना है कि युवती के पिता की तहरीर पर फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया गया है। मेडिकल में रेप की पुष्टि हुई तो दुष्कर्म की धारा भी बढ़ा दी जाएगी।