{"_id":"5981ff6a4f1c1bee768b4575","slug":"ghazipur-youth-was-running-on-the-railway-track-by-using-earphones-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक पर ईयर फोन लगाकर चल रहे थे युवक, गई जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे ट्रैक पर ईयर फोन लगाकर चल रहे थे युवक, गई जान
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Thu, 03 Aug 2017 10:36 AM IST
विज्ञापन
train accdient
यूपी के गाजीपुर जिले में ईयर फोन लगा रेलवे लाइन पर टहल रहे मुड़वल गांव के दो युवकों की बुधवार को ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। दोनों युवक गांव की दलित बस्ती के रहने वाले थे।
विज्ञापन
मुड़वल गांव के मुकेश राम (22) तथा धीरज राम (23) ईयरफोन लगाकर रेल पटरी पर टहल रहे थे। दोनों सेल्फी लेने रेलवे लाइन पर गए थे। इसी बीच किसी ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की जान चली गई।
विज्ञापन
बुधवार की देर शाम दोनों जब घर नहीं लौटे तो परिवारीजनों ने उनकी तलाश शुरू की तो रेल पटरी पर उन दोनों की क्षत-विक्षत लाश मिली। खबर मिलते ही सैकड़ों लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई।
विज्ञापन
जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रेलवे पुलिस ने बताया कि दोनों युवक मजदूरी करते थे और दोनों भाई थे। घरवालों का कहना है कि वे शौच के लिए घर से निकले थे।
