फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ghazipur Cabinet Minister om prakash brother and representative beat the government employees

गाजीपुर : कैबिनेट मंत्री के भाई और प्रतिनिधि ने सरकारी कर्मचारियों से की मारपीट

Tue, 20 Jun 2017 02:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Tue, 20 Jun 2017 02:21 PM IST
विज्ञापन
Ghazipur Cabinet Minister om prakash brother and representative beat the government employees
कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला

कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के भाई और उनके प्रतिनिधि/भासपा के जिलाध्यक्ष द्वारा जमीन की पैमाईश कर रहे राजस्व कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करने तथा मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के तीन दिन बाद भी इस मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।

विज्ञापन


इससे राजस्व कर्मियों में भय व्याप्त है। सोमवार को पीड़ित पक्ष की तरफ से थाने में दी गई तहरीर के बाद मामला प्रकाश में आया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने जमीन की पैमाइश कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन


डीएम क ा निर्देश मिलने पर 17 जून को चकबंदी कर्मी कानूनगो बालचंद राम, लेखपाल प्रदीप कुमार और एसीओ राम मिलन यादव बरेसर थाने के जहूराबाद परगना के सहज रामपुर गांव चक संख्या 127 के प्रस्तावित गाटा संख्या 91 की पैमाइश करने के लिए शाम चार बजे पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने जैसे ही पैमाइश शुरू की इससे सटे गाटा संख्या 89 और 90 के काश्तकार भासपा के जिलाध्यक्ष और मंत्री प्रतिनिधि रामजी राजभर और मंत्री के भाई राजनेत राजभर पैमाइश रोकने को कहने लगे। इसी बात को लेकर पैमाइश करने आई राजस्व कर्मियों की टीम के सदस्यों और दोनों काश्तकारों में कहासुनी होने लगी।

इतने पर भासपा के जिलाध्यक्ष एवं मंत्री प्रतिनिधि और उनके भाई कानूनगो बालचंद राम को जाति सूचक शब्दों से गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देने के साथ मारने-पीटने लगे। मारपीट के बाद पैमाइश नहीं हो सकी। जबकि टीम के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी डर के मारे भाग खड़े हुए।

इसके बाद पीड़ित कानूनगो ने थाने को सूचना दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। सोमवार को इस प्रकरण में पीड़ित कानूनगो ने थाने में लिखित तहरीर दी है। कानूनगो ने तहरीर के माध्यम से पुलिस को बताया गया कि दलित जाति सूचक शब्दों से गाली देते हुए मुझे मारा-पीटा गया है।

मारपीट में मुझे चोटें आई हैं तथा मानसिक रुप से काफी आहत हूं। तहरीर देने के बाद भी पुलिस द्वारा मंत्री प्रतिनिधि और उसके भाई के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इससे पीड़ित और उनके परिजनों में भय व्याप्त है। पीड़ित ने बताया कि सत्ता के दबाव में थानाध्यक्ष एवं अधिकारी बात नहीं सुन रहे हैं और न ही कोई कार्रवाई कर रहे है।

इस संबंध में बरेसर थानाध्यक्ष गौतम सिंह ने बताया कि पैमाइश के दिन पुलिस बल इनके लिए अधिकृत किया गया था, लेकिन यह लोग बिना पुलिस बल लिए पैमाइश करने चले गए। घटना की तहरीर मिली है, पूरे मामले की जांच चल रही है।


कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि घटना की जानकारी हमें नहीं है। प्रार्थना पत्र देने से कोई दोषी नहीं होता है। अगर दोषी पाया गया तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed