फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gangrape with beauty parlour staff in varanasi accused arrested

वाराणसी में ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली विवाहिता के साथ गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार

Fri, 27 Jul 2018 09:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 27 Jul 2018 09:15 PM IST
विज्ञापन
Gangrape with beauty parlour staff in varanasi accused arrested
गैंगरेप
ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली विवाहिता को नशीला पदार्थ खिलाकर सामूहिक दुराचार करने के तीन आरोपियों को वाराणसी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर शुक्रवार को सामने घाट तिराहा से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


आरोपियों की शिनाख्त भगवानपुर के राजू कुमार मौर्या और जौनपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गदन अरजानी निवासी मो. अरशद और मो. अयान के तौर पर हुई है। पुलिस को अब इस मामले में एक और आरोपी दीपक मिश्रा उर्फ गुरु की तलाश है।
विज्ञापन


लंका थाने पर गुरुवार को विवाहिता के साथ सामूहिक दुराचार के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। पीड़िता के अनुसार उसेे नौकरी दिलाने का झांसा देकर मो. अरशद लंका के मालवीय कुंज में रहने वाले अपने दोस्त दीपक मिश्रा के कमरे में ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कोल्डड्रिंक मेें मिलाया नशीला पदार्थ

Gangrape with beauty parlour staff in varanasi accused arrested
यूपी पुलिस

दीपक के कमरे में पीड़िता को कोल्डड्रिंक मेें नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया और चारों ने दुराचार किया। पीड़िता बेहोश हो गई तो सभी भाग निकले। होश आने पर उसने परिजनों को आपबीती सुनाई और लंका थाने गई।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक लंका संजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि तफ्तीश के दौरान ही शुक्रवार की सुबह पता चला कि अरशद, अयान और राजू सामने घाट तिराहा पर मौजूद हैं और वाहन पकड़ कर बाहर भागने की फिराक में हैं। इस सूचना पर घेरेबंदी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी दीपक की तलाश के लिए एक टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed