{"_id":"5d6b72588ebc3e93bd107a96","slug":"gang-rape-with-teen-girl-in-mirganj-jaunpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर : खेत पर गई किशोरी के साथ गैंगरेप, पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जौनपुर : खेत पर गई किशोरी के साथ गैंगरेप, पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया
Sun, 01 Sep 2019 12:55 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 01 Sep 2019 12:55 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
जौनपुर जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में 26 अगस्त की रात खेत गई किशोरी के साथ पांच युवकों ने दुष्कर्म किया। पीड़ित की तहरीर पर शनिवार को सभी आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय राय ने पीड़ित के बयान दर्ज कर मेडिकल के लिए उसे अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
26 अगस्त की रात आठ बजे किशोरी खेत गई थी। उसी समय पांच युवक मुंह दबा कर उठा ले गए और सभी ने उससे दुष्कर्म किया। किसी तरह उनके चंगुल से मुक्त होने के बाद किशोरी घर पहुंची और मां को इसकी जानकारी दी। मां लोक लाज से चुप रही।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें : ठेकेदार आत्महत्या : आरोपियों पर बढ़ाई जाएगी एक और अपराध की धारा, पुलिस ने शुरू किया काम
विज्ञापन
धीरे-धीरे यह बात गांव में फैल गई। इसके बाद मां, पीड़ित बेटी को लेकर शनिवार सुबह थाने पहुंची और तहरीर दी। पुलिस ने अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। सूचना पर सीओ विजय सिंह पहुंचे। एसओ कृष्ण कुमार गुप्ता का कहना है कि पांच आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। कुछ आरोपियों को पकड़ कर पूछताछ की जा रही है।