फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   gang rape with minor girl video viral on internet police arrested accused ghosi mau

मऊ : नाबालिग संग किया गैंगरेप, उसके बाद इंटरनेट पर डाला वीडियो, मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई

Tue, 20 Aug 2019 09:25 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 20 Aug 2019 09:25 PM IST
विज्ञापन
gang rape with minor girl video viral on internet police arrested accused ghosi mau
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

मऊ जिले के घोसी कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की शाम पीड़िता की तहरीर पर सामूहिक बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज की। इसमें पीड़िता की मां ने सात लोगों को नामजद किया है। पुलिस ने मामाले में नामजद सभी आरोपियों को आनन फानन में गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


बताते चलें कि सामूहिक बालात्कार का यह मामला काफी पुराना है, इंटरनेट पर नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला उजागर होने पर पीड़िता की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए मंगलवार की शाम घोसी कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पीड़िता घोसी कोतवाली क्षेत्र के नदवासराय पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : वाराणसी : राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति तक का चुनाव लड़ने वाले 'अडिग' को गिरफ्तार कर ले गई दिल्ली पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


तहरीर में पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री इस वर्ष फरवरी माह में घास उखाड़ने के लिए गई थी। इस दौरान गांव निवासी पवन पुत्र हरिश्चंद्र चौहान, पृथ्वी, यशवंत पुत्र अनिरुद्ध चौहान, अजय पुत्र श्री राम, अजीत पुत्र विश्राम, विमल उर्फ कल्लू पुत्र रामचंद्र और जितेंद्र पुत्र बलजोर ने उसकी बेटी को जबरदस्ती पकड़कर खेत में ले गए, जहां सभी आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया।

साथ ही घटना का वीडियो बनाकर इंटरनेट पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने की जानकारी होने पर परिवार के लोग आरोपियों के घर गए तो उन लोगों ने उसे धमकियां दी। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें : भारत की अर्थव्यवस्था अन्य देशों से बेहतर, अपने देश में नहीं आर्थिक मंदी - निर्मला सीतारमण

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed