फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gang rape with minor girl in mirzapur

घर में घुसे युवकों ने पहले किशोरी से घरवालों के बारे में पूछा, इसके बाद बेहोश कर किया गैंगरेप

Sat, 16 Jun 2018 02:05 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Sat, 16 Jun 2018 02:05 PM IST
विज्ञापन
Gang rape with minor girl in mirzapur
demo pic
यूपी के मिर्जापुर में गैंगरेप का मामला सामने आया है। शुक्रवार को पीड़ित के पिता ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर दो लोगों को पूछताछ के लिए उठाया है।
विज्ञापन


पीड़ित के पिता के अनुसार उनकी बेटी एक रिश्तेदारी में कछवां क्षेत्र के एक गांव में एक साल से रहती है। छह जून को बेटी घर में अकेली थी। इसी दौरान पड़ोस के दो युवक दो दोस्तों के साथ घर में घुस गए और परिवार के सदस्यों के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन


जब बेटी ने बताया कि घर में कोई नहीं है तो आरोपियों ने नशीला पदार्थ लगा रुमाल उसकी नाक पर रख दिया। इससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद चारों ने उसके साथ गैंगरेप किया। जब घर के लोग आए तो किशोरी बेहोश मिली। उसे एक निजी नर्सिंग होम ले जाया गया। वहां से डाक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को जब किशोरी की हालत कुछ सुधरी तो उसने घटना के बारे में जानकारी दी। पिता ने मामले में दो नामजद तथा दो अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर दो को पूछताछ के लिए उठाया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed