{"_id":"5b7d0bdd42c792463b3b5723","slug":"gang-rape-with-girl-during-waiting-of-train-in-chandauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौलीः ट्रेन का इंतजार कर रही थी युवती, खाना खिलाने के बहाने किया गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंदौलीः ट्रेन का इंतजार कर रही थी युवती, खाना खिलाने के बहाने किया गैंगरेप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Updated Wed, 22 Aug 2018 12:38 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में चंदौली जिले के पंडित दीन दयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रही युवती को बहला फुसला कर ले जाने के बाद गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की ओर से मिली तहरीर के आधार पर जिले की अलीनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस को मिली तहरीर के अनुसार मध्यप्रदेश के एक शहर की 22 वर्षीया युवती किसी कार्य से बनारस आई थी। युवती ने बताया रविवार की रात वह ट्रेन पकड़ने के लिए पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंची। आरोप है कि ट्रेन का इंतजार करने के दौरान दो युवक उसके पास आए और बहला फुसलाकर खाना खिलाने के बहाने उसे अपने साथ ले गए।
युवती का आरोप है कि खाना खिलाने के बाद उसे लोको कालोनी ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया। वहीं पकड़े गए आरोपियों ने पूरे प्रकरण को मनगढ़ंत बताते हुए कहा कि रुपए नहीं देने पर युवती ने ऐसा आरोप उन पर लगाया है।
विज्ञापन
सोमवार को पीड़ित से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया और दबिश देकर दो युवकों को गिरफ्तार कर थाने ले आई। सीओ सदर प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।