फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Five dead in car and train Collision in Bhadohi

मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन से टकराई कार, पांच की मौत

Sun, 23 Apr 2017 04:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, भदोही/ वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, भदोही/ वाराणसी Updated Sun, 23 Apr 2017 04:36 PM IST
विज्ञापन
Five dead in car and train Collision in Bhadohi
train accident in bhadohi - फोटो : अमर उजाला

पूर्वोत्तर रेलवे के इलाहाबाद-वाराणसी रेलमार्ग पर माधोसिंह और अलमऊ हाल्ट के बीच गोरीडीह मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग पर शनिवार की शाम एक कार की ट्रेन से भीषण टक्कर हो गई। इससे कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन


टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार के परखचे उड़ गए और ट्रेन के इंजन में आगे लगा कैटल गॉर्ड टूटकर अलग हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन और रेलवे के कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन



वाराणसी शहर के दुर्गाकुंड निवासी बालकृष्ण तिवारी शनिवार को अपनी लड़की का तिलक चढ़ाने के लिए मिर्जापुर जिले के चेतगंज क्षेत्र के पखवइया गांव जा रहे थे। तिवारी एक कार में आगे-आगे चल रहे थे, जबकि अन्य चार कारें उनके पीछे थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके साथ मिर्जापुर के कछवां थानाक्षेत्र के आहीं बनवा गांव निवासी सतीश तिवारी (30), विवेक तिवारी (28), रामसजीवन (30), प्रदीप तिवारी (35) और अजीत तिवारी (38) एक स्विफ्ट डिजायर कार यूपी 65 बीडी 1645 में सवार होकर जा रहे थे।

बताते हैं कि औराई-मिर्जापुर रोड पर निर्माण कार्य चलने के कारण कार सवार घोसिया-जयरामपुर रोड से होकर जा रहे थे। शाम करीब पांच बजे जैसे ही उनकी कार गोरीडीह रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंची, उसी समय इलाहाबाद से वाराणसी की तरफ जा रही 12334 विभूति एक्सप्रेस ट्रेन से टक्कर हो गई।

टक्कर के बाद कार ट्रेन के इंजन में फंसकर तकरीबन चार सौ मीटर तक घिसटती चली गई। इससे ट्रेन का कैटल गॉर्ड टूटकर इंजन से अलग हो गया। तब तक कार सवार पांचों लोग कार में फंसकर घिसटते रहे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।


घटना की खबर मिलते ही रेल प्रशासन में खलबली मच गई। पुलिस कप्तान डीपीएन पांडेय के साथ औराई, गोपीगंज और ऊंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान लगभग डेढ़ घंटे तक विभूति एक्सप्रेस घटनास्थल पर खड़ी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed