फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Firing on tenth class student in varanasi

यूपी कॉलेज के 11वीं के छात्र को पड़ोसी गांव के युवक ने मारी गोली

Wed, 28 Mar 2018 09:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 28 Mar 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
Firing on tenth class student in varanasi
घायल छात्र - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र स्थित राजवारी बस स्टैंड के समीप बुधवार की सुबह यूपी कॉलेज के 11वीं के छात्र विकास यादव (16) को पड़ोस के गांव के आशुतोष सिंह ने तमंचे से गोली मार दी।
विज्ञापन


तमंचे से निकली गोली विकास के बाएं कंधे से होते हुए सीने में जा फंसी। समीप ही स्थित पिकेट से आए पुलिसकर्मियों ने विकास को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन


अस्पताल में भर्ती विकास के अनुसार साल भर पहले आशुतोष सिंह की बाइक से उसकी साइकिल टकरा गई थी, तो विवाद हुआ था। उसी रंजिश में आशुतोष ने उसे गोली मारी है। घायल और आरोपी दोनों पुलिसकर्मियों के बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौबेपुर थाना अंतर्गत डुढुवा गांव निवासी रामाश्रय यादव मऊ जिले में कांस्टेबल के तौर पर तैनात हैं। उनका बेटा विकास यादव यूपी कॉलेज में 11वीं का छात्र है। विकास के अनुसार वह बस पकड़ने के लिए राजवारी बस स्टैंड के समीप खड़ा था।

इसी दौरान टेकुरी गांव निवासी और मऊ जिले में तैनात पुलिसकर्मी अशोक सिंह का बेटा आशुतोष सिंह तमंचे से फायरिंग कर भाग निकला। गोली लगने से घायल विकास भागता हुआ थोड़ी दूर पर स्थित पुलिस पिकेट पर पहुंचा। दरोगा सुबाष सिंह ने एंबुलेंस मंगवाकर उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल भिजवाया, जहां से उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।


थानाध्यक्ष चौबेपुर ओम नारायण सिंह ने बताया कि दोनों ही छात्र हैं और दोनों के पारिवारिक संबंध हैं। घटना को लेकर फोन करने के बावजूद देर शाम तक तहरीर नहीं दी गई है।

विकास एक साल पुराना झगड़ा बता रहा है और आशुतोष की आम शोहरत ठीक नहीं है। अवैध असलहे का उपयोग होने के कारण आशुतोष की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed