{"_id":"58e74ef04f1c1bf8335b5bab","slug":"firing-junior-and-senior-students-in-bhu","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू में भिड़े जूनियर और सीनियर छात्र, फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीएचयू में भिड़े जूनियर और सीनियर छात्र, फायरिंग
टीम डिजिटल, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 07 Apr 2017 08:44 PM IST
विज्ञापन
मारपीट के बाद एमए के छात्रों का हिंदी भवन से मैत्री भवन तक हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएचयू कैंपस का माहौल शुक्रवार को एक बार फिर गरम हो गया। फेयरवेल पार्टी के लिए हाल न एलाट होने पर विरोध में बैठे एमए दर्शन विभाग और बीए के छात्रों के बीच मारपीट हुई। धरनास्थल के पास से आने-जाने को लेकर विवाद बढ़ा।
विज्ञापन
मारपीट के बाद एमए के छात्रों ने हिंदी भवन से मैत्री जलपान गृह तक करीब आधे घंटे तक हंगामा किया। इस दौरान पुलिस की मौजूदगी में एक छात्र ने हवाई फायरिंग भी की, जिससे अफरातफरी मच गई। प्रॉक्टोरियल बोर्ड और पुलिस ने मामला शांत कराया। दोनों पक्ष से लंका थाने में एकदूसरे के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
एमए फर्स्ट ईयर के छात्र सीनियर्स का फेयरवेल पार्टी चाह रहे थे। कार्यक्रम के लिए एक हफ्ते से हाल एलाट नहीं हो रहा था। इससे नाराज कुछ छात्र शुक्रवार को दोपहर में सोशल साइंस फैकल्टी का चैनल गेट बंद करके धरने पर बैठे थे। इसी दौरान आने-जाने को लेकर बीए के छात्रों से विवाद हो गया।
विज्ञापन
एमए के एक छात्र ने पत्थर चलाया। इससे बीए फर्स्ट ईयर के छात्र गौरव का सिर फट गया। खबर सुनकर बीए के छात्र पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी। इससे एमए के छात्र भड़क गए और लाठी-डंडा तथा बेल्ट लेकर हिंदी भवन से लेकर मैत्री जलपान गृह तक आधे घंटे तक जमकर हंगामा किया।
इसी दौरान एक छात्र ने जलपान गृह के सामने हवाई फायरिंग की। इससे अफरातफरी मच गई और वहां से गुजर रहीं छात्राएं चीखते हुए भागने लगीं। परिसर में दहशत फैल गई। इस बीच राजाराम मोहन रॉय हास्टल में तोड़फोड़ की भी सूचना मिली।
मौके पर पुलिस पहुंची तो हालात सामान्य थे। वहां कुछ छात्र मौजूद थे। पूरे घटनाक्रम के बाबत चीफ प्राक्टर प्रो. ओएन सिंह का कहना है कि मामूली बात को लेकर छात्र गुटों में मारपीट हुई। फिलहाल मामला आधे घंटे में ही शांत करा दिया गया।