फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Firing in azamgarh girl injured

आजमगढ़: घर के पास टहलते समय युवती को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली

Wed, 22 Aug 2018 07:42 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Wed, 22 Aug 2018 07:42 PM IST
विज्ञापन
Firing in azamgarh girl injured
demo pic
आजमगढ़ में जहां एक तरफ पुलिस अपराधियों पर शिकंजा कसने का दावा करती है, वहीं दूसरी तरफ अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। जिले में अपराध पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।
विज्ञापन


आजमगढ़ जिले के  खरगपुर गांव में मंगलवार की रात साढ़े आठ बजे के करीब घर से टहलने निकली युवती को एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी। बाएं हाथ में गोली लगने से घायल युवती का वाराणसी के बीएचयू में इलाज चल रहा। पुलिस अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर सच का पता लगाने में जुट गई है। 
विज्ञापन


घायल सुधा सिंह (24) पुत्र अनिल सिंह मेंहनगर थाने के खरगपुर गांव की रहने वाली है। बताया जाता है कि मंगलवार की रात साढ़े आठ बजे सुधा घर से बाहर निकली और गांव से खरिहानी की तरफ निकली सड़क पर टहल रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो बदमाश गुजरे और सुधा को गोली मार दिया। बाएं हाथ में गोली लगने से सुधा घायल हो गई। जबकि बदमाश घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली की आवाज सुनकर गांव के लोग उस तरफ दौड़े। परिवार के लोग सुधा को स्थानीय डाक्टर के यहां ले जाकर प्राथमिक इलाज कराया। इसके बाद वाराणसी के बीएचयू लेकर चले गए। जहां उसका इलाज चल रहा। सुधा सिंह दो भाईयों में दूसरे नंबर पर है। वह बीटीसी पूरा करके अध्यापक भर्ती परीक्षा भी पास कर ली है।


उसके पिता घर पर खेती करते हैं, जबकि बड़ा भाई क्षेत्र के एक निजी विद्यालय में पढ़ाता है। छोटा भाई इंटर की पढ़ाई कर रहा है। सीओ लालगंज सच्चिदानंद ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed