{"_id":"5b7d00f842c7924655336109","slug":"firing-in-azamgarh-girl-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़: घर के पास टहलते समय युवती को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आजमगढ़: घर के पास टहलते समय युवती को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Wed, 22 Aug 2018 07:42 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ में जहां एक तरफ पुलिस अपराधियों पर शिकंजा कसने का दावा करती है, वहीं दूसरी तरफ अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। जिले में अपराध पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।
आजमगढ़ जिले के खरगपुर गांव में मंगलवार की रात साढ़े आठ बजे के करीब घर से टहलने निकली युवती को एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी। बाएं हाथ में गोली लगने से घायल युवती का वाराणसी के बीएचयू में इलाज चल रहा। पुलिस अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर सच का पता लगाने में जुट गई है।
घायल सुधा सिंह (24) पुत्र अनिल सिंह मेंहनगर थाने के खरगपुर गांव की रहने वाली है। बताया जाता है कि मंगलवार की रात साढ़े आठ बजे सुधा घर से बाहर निकली और गांव से खरिहानी की तरफ निकली सड़क पर टहल रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो बदमाश गुजरे और सुधा को गोली मार दिया। बाएं हाथ में गोली लगने से सुधा घायल हो गई। जबकि बदमाश घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
गोली की आवाज सुनकर गांव के लोग उस तरफ दौड़े। परिवार के लोग सुधा को स्थानीय डाक्टर के यहां ले जाकर प्राथमिक इलाज कराया। इसके बाद वाराणसी के बीएचयू लेकर चले गए। जहां उसका इलाज चल रहा। सुधा सिंह दो भाईयों में दूसरे नंबर पर है। वह बीटीसी पूरा करके अध्यापक भर्ती परीक्षा भी पास कर ली है।
उसके पिता घर पर खेती करते हैं, जबकि बड़ा भाई क्षेत्र के एक निजी विद्यालय में पढ़ाता है। छोटा भाई इंटर की पढ़ाई कर रहा है। सीओ लालगंज सच्चिदानंद ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।