फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fir against two person in molestation case bhelupur varanasi

वाराणसी: महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश, एसएसपी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज

Wed, 11 Dec 2019 01:54 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 11 Dec 2019 01:54 PM IST
विज्ञापन
Fir against two person in molestation case bhelupur varanasi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ जबरन दुष्कर्म करने की कोशिश की गई। आरोप है कि चार दिंसबर को मोहल्ले में रहने वाले दो लोग घर में घुसकर उसके साथ जबरदस्ती करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने रॉड से हमला कर दिया। इस दौरान महिला के बच्चों द्वारा शोर मचाने पर आरोपी भाग गए।

विज्ञापन


महिला के अनुसार, इसके बाद उसने घटना की सूचना पुलिस को दी, लेकिन पुलिसकर्मी मौका मुआयना तक सीमित रह गए। ट्रामा सेंटर से इलाज कराने के बाद पीड़ित महिला ने मंगलवार को एसएसपी प्रभाकर चौधरी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और आगे की कार्रवाई में लग गई है।
विज्ञापन


भेलूपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला के पति की तीन साल पहले किसी बीमारी के चलते मौत हो गई। वह अपने दो बच्चों के साथ मजदूरी कर अपनी जीविका चलाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि उसी इलाके में रहने वाले पिछले एक महीने से उसे परेशान कर रहे थे। उसका कहना है कि वह कई बार उसका हाथ पकड़ चुके थे। विरोध करने पर गाली-गलौज करने लगते। पुलिस से भी शिकायत की लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed