फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Father jumped in front of train with daughter in lap daughter died and father alive in ghazipur

यूपी: मासूम बेटी को गोद में लेकर ट्रेन के आगे कूदा, मासूम की कटकर मौत, पिता की बची जान

Sat, 29 Aug 2020 01:52 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 29 Aug 2020 01:52 PM IST
विज्ञापन
Father jumped in front of train with daughter in lap daughter died and father alive in ghazipur
demo

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक पिता अपनी बेटी को गोद में लेकर ट्रेन के आगे कूद गया। इससे मासूम की ट्रेन से कटकर मौत हो गई, वहीं पिता की जान बच गई।

विज्ञापन

गाजीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के सिधौना बाजार स्थित रेलवे अंडरपास के पास शुक्रवार की शाम ये घटना हुई है। पिता ने बेटी के साथ आत्महत्या का प्रयास किया था, लेकिन बेटी की जान चली गई और पिता की जान बच गई। उधर घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन



सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पति-पत्नी से सहमति लिखवाने और शव का पंचायतनामा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, आजमगढ़ के पाल्हना थाने के लहुआपुर निवासी बृजेश राजभर पारिवारिक विवाद के बाद अपनी पत्नी कविता और दो वर्षीय पुत्री सृष्टि के साथ सिधौना बाजार आ गया था। पति-पत्नी आभूषण की बात को लेकर आपस में झगड़ा करने लगे। देर शाम बृजेश अपनी बच्ची को गोद में लेकर सिधौना अंडरपास के ऊपर पहुंचा और ट्रेन के आगे कूद गया।

पत्नी के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में ले लिया। साथ ही घायल बृजेश का निजी अस्पताल में उपचार कराने के बाद पति-पत्नी से सहमति पत्र लिखवाकर शव पंचनामा के बाद सुपुर्द कर दिया।

इस संबंध में सिधौना चौकी इंचार्ज योगेंद्र सिंह ने बताया कि देर रात ही सहमति पत्र लिखवा कर शव पंचनामा के बाद सुपुर्द कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed