फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   farud IPS officer arrested in jaunpur

जौनपुर में फर्जी आईपीएस गिरफ्तार, खुद को रॉ अधिकारी बताकर की थी गाड़ी और गनर की मांग

Mon, 31 Jul 2017 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Mon, 31 Jul 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
farud IPS officer arrested in jaunpur
गाड़ी की व्यवस्था के लिए किया था एसपी को फोन - फोटो : demo
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के लाइन बाजार क्षेत्र से एक फर्जी आईपीएस को पकड़ा गया है। उसने जौनपुर एसपी से  खुद को आईजी बताकर गाड़ी और गनर की मांग की थी। फर्जी आईपीएस राकेश तिवारी को एसपी ने सोमवार को कार्यालय बुलाकर गिरफ्तार करा दिया।
विज्ञापन


बाद में उसे लाइन बाजार पुलिस के हवाले कर दिया।  बरसठी थाना क्षेत्र के चकमलाई गांव निवासी राकेश तिवारी मुंबई में रहता है। वह एक सप्ताह से खुद को 1995 बैच महाराष्ट्र कैडर का आईपीएस अधिकारी बताकर एसपी शैलेश पांडेय को फोन कर रहा था। उसने एसपी से कहा कि वह जौनपुर अपने घर आ रहा है।
विज्ञापन


हवाई जहाज से आने के कारण वह साथ में गनर नहीं ले आ पा रहा है। उसने गनर और गाड़ी की व्यवस्था करने के लिए कहा। एसपी ने उससे इसके लिए लिखित मांग करने को कहा। एसपी को राकेश तिवारी पर संदेह था, लेकिन उन्होंने जाहिर नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच राकेश ने फिर फोन कर एसपी से कहा कि आपने गाड़ी नहीं भेजी, उसके घर तेरही है। वह कार्ड लेकर आमंत्रित करने आएगा। सोमवार को राकेश तिवारी एसपी से मिला तो एसपी ने उसे चाय पिलाई। बातचीत में राकेश ने अपनी बेटी को भी अफसर बताया। उसकी उम्र देखकर एसपी का संदेह गहरा गया।

उन्होंने सवाल किया कि उत्तर प्रदेश में आपके बैच का कौन है तो वह नहीं बता पाया। बातचीत के दौरान उसने एक-दो लोगों का नाम बताया। एसपी ने उन अधिकारियों से बात की तो उन लोगों ने एसपी को बताया कि राकेश उन्हें भी आईपीएस बताकर फोन करता है।

बातचीत के दौरान राकेश एक जमीन के विवाद मामले में सिफारिश करने लगा तो एसपी को हकीकत समझ में आ गई। 

जब फंसा तो बोला, मैं मेंटल हूं

farud IPS officer arrested in jaunpur
प्रतीकात्मक तस्वीर
एसपी ने राकेश तिवारी को लाइन बाजार पुलिस को बुलाकर थाने भेजवा दिया। पकड़े जाने पर राकेश ने कहा कि वह भारतीय खुफिया एजेंसी रा में है, छोड़ेगा नहीं। एसपी ने बताया कि राकेश तिवारी खुद को आईपीएस बताकर अधिकारियों पर धौंस जमाता था। उधर, गिरफ्तार राकेश तिवारी ने थाने में बताया कि उसका मेंटल इलाज चल रहा है। वह क्या बोल जाता है, उसे पता नहीं होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed