फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   facebook fake ID user arrested in varanasi

फर्जी फेसबुक आईडी से लड़कियों को परेशान करने वाला गिरफ्तार

Fri, 30 Jun 2017 10:45 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 30 Jun 2017 10:45 AM IST
विज्ञापन
facebook fake ID user arrested in varanasi
facebook
फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लड़कियों को परेशान करने के आरोपी को क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने बागपत जिले के पट्टी मेहर बड़ौत से गिरफ्तार कर लिया है। उसकी शिनाख्त बागपत के पट्टी मेहर बड़ौत निवासी संजीव शर्मा उर्फ भूरा के तौर पर हुई है जबकि उसका नकली नाम रोहित शर्मा है। पुलिस ने संजीव को गुरुवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


एसएसपी नितिन तिवारी ने गुरुवार को अपने कार्यालय में बताया कि 18 जून को चेतगंज क्षेत्र के शफीक खान ने मुकदमा दर्ज कराया था कि रोहित शर्मा नाम की फेसबुक आईडी से उनकी बेटी को परेशान किया जाता है।
विज्ञापन


एसएसपी ने मामले की जांच क्राइम ब्रांच की साइबर सेल को सौंपी। साइबर सेल प्रभारी शिवानंद यादव ने तफ्तीश शुरू की तो 27 जून को पुष्टि हुई कि बागपत जिले का संजीव शर्मा ही रोहित शर्मा के नाम की फर्जी फेसबुक आईडी से लड़कियों को परेशान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुष्टि होते ही साइबर सेल प्रभारी अपनी टीम के एसआई पंकज शाही और एसआई अरूण कुमार शुक्ला के साथ बागपत रवाना हुए और संजीव को उसके घर से गिरफ्तार कर लाए।

पूछताछ में संजीव ने बताया कि वह एक अरसे से फर्जी फेसबुक आईडी के माध्यम से लड़कियों के बारे में जानकारी जुटाता था और फिर उन्हें परेशान करता था। मगर, कभी गिरफ्तार नहीं किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed