फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Embarrassing: Cousin kept raping for several days with sister in Jaunpur

शर्मनाक : बहन के साथ कई दिनों तक बलात्कार करता रहा चचेरा भाई

Sun, 28 May 2017 10:55 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sun, 28 May 2017 10:55 AM IST
विज्ञापन
Embarrassing: Cousin kept raping for several days with sister in Jaunpur
Demo pic

जौनपुर के एक गांव में युवक अपनी चचेरी नाबालिग बहन को डरा धमकाकर उसके साथ कई दिनों तक दुष्कर्म करता रहा। किशोरी के पेट में दर्द हुआ तो वह अपनी मौसी के पास मुंबई गई। वहां जांच में पता चला कि वह गर्भवती है।

विज्ञापन

 

पीड़ित ने वहां की पुलिस को जानकारी दी तो किशोरी को लेकर महाराष्ट्र की पुलिस शनिवार को केराकत पहुंची। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया।

विज्ञापन

 

केराकत इलाके के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी ने महाराष्ट्र के दहानू पालघर पुलिस स्टेशन में एक तहरीर चचेरे भाई के खिलाफ दी। जिसमें उसने कहा है कि अगस्त 2016 में घर के सभी सदस्य खेत में काम करने चले गए थे। उसी दौरान उसके चचेरे भाई ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

26 अक्तूबर 2016 को भी उसने दुष्कर्म किया। तीन मई को उसके पेट में दर्द हुआ तो उसने मुंबई में रह रही अपनी मौसी को फोन कर बताया। मौसी ने उसे मुंबई बुलवा लिया। वहां जांच में पता चला कि वह गर्भवती है।

 

12 मई को मुंबई के अस्पताल में उसे मृत बच्चा पैदा हुआ। यह जानकर परिजन सन्न रह गए। महाराष्ट्र पुलिस उसे लेकर केराकत आई और पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed