फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   elder farmer murder in ballia while he sleeping in farm land

खेत में सो रहे बुजुर्ग किसान की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या

Wed, 23 Aug 2017 07:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Wed, 23 Aug 2017 07:57 PM IST
विज्ञापन
elder farmer murder in ballia while he sleeping in farm land
demo pic
बलिया जिले में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा। मंगलवार देर रात खेत में सोए बुजुर्ग किसान लालजी राजभर की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना सुखपुरा थाना क्षेत्र के करमपुर गांव का है।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


मृतक के पुत्र ददन राजभर के तहरीर पर उमेश समेत तीन पर पुलिस ने हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं आरोपी फरार है। जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के भोजपुर मठिया करमपुर निवासी मृतक लालजी राजभर(60) लगान पर खेत लेकर सब्जी की खेती करते थे।
विज्ञापन


वह रात में भी वहीं सोते थे।  मंगलवार के दिन लकड़ी को लेकर लालजी राजभर एवं आरोपी उमेश के परिवार से कुछ कहासुनी हो गई। आरोप है कि  इसी मामले को लेकर मंगलवार की देर रात उमेश कुमार सुनियोजित ढंग से अपने कुछ साथियों के साथ खेत पहुंचा, जहां सो रहे लालजी राजभर को लाठी-डंडे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी तरह घायल लालजी रेंगते हुए समीप से गुजर रहे मार्ग पर पहुंचा, जहां किसी राहगीर ने इसकी सूचना 100 नंबर पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और एंबुलेंस को सूचना देकर बुलाया और उस पर लादकर जिला अस्पताल भेजवा दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सीओ नगर हितेंद्र कृष्ण ने बताया कि हत्या के मामले की जांच कराई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed