फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Drug de addiction center head father molest a minor gilrl

नशा मुक्ति केंद्र का संचालक फादर करता था बच्ची के साथ गंदा काम, गिरफ्तार

Sun, 06 May 2018 03:03 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 06 May 2018 03:03 PM IST
विज्ञापन
Drug de addiction center head father molest a minor gilrl
12 वर्षीय बच्ची से छेड़खानी और मारपीट के आरोप में पुलिस ने वाराणसी के बैजलपट्टी गांव स्थित नशा मुक्ति केंद्र के संचालक फादर मिथाई को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही, पीड़िता का मेडिकल मुआयना कराने के बाद उसे चाइल्ड लाइन को सुपुर्द कर दिया। हालांकि पुलिस का दावा है कि छेड़खानी की शिकायत नहीं की गई है।
विज्ञापन


तहरीर के आधार पर मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला बाल श्रम से भी जुड़ा है लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बैजलपट्टी गांव स्थित नशा मुक्ति केंद्र में कुछ दिनों पूर्व कामकाज के लिए छत्तीसगढ़ से 12 वर्षीय बच्ची को लाया गया था।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर बाद संस्था से भाग कर वह समीप के कोइराजपुर गांव पहुंच गई। उसे रोता देख ग्रामीणों ने पूछा तो बताया कि उसे छत्तीसगढ़ जाना है। गांव की महिलाओं ने उसे ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं से बातचीत में बच्ची ने आरोप लगाया कि फादर मिथाई कमरे में ले जाकर कपड़े उतारने के लिए कहता है और विरोध करने पर मारपीट करता है। ग्रामीणों ने सौ नंबर पर फोन कर मामले की जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस गांव पहुंची और बच्ची को हरहुआ पुलिस चौकी ले आई। घटना के बारे में फादर मिथाई का कहना है कि बच्ची के सिर में जूं पड़ गया था। उन्होंने उसे दवा लगाकर नहाने के लिए कहा लेकिन उसने ऐसा नहीं किया तो एक-दो थप्पड़ मार दिया।


छेड़खानी जैसा आरोप बेबुनियाद है। इस संबंध में सीओ बड़ागांव शफीक अहमद ने बताया कि छेड़खानी की शिकायत नहीं की गई है। तहरीर के आधार पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed