फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Driver escaping from truck due to escape from RTO, death of another vehicle in varanasi

वाराणसी: आरटीओ से बचने की फिराक में ट्रक छोड़कर भाग रहा ड्राइवर, दूसरे वाहन की चपेट में आने से मौत

Sat, 29 Aug 2020 03:34 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 29 Aug 2020 03:34 PM IST
विज्ञापन
Driver escaping from truck due to escape from RTO, death of another vehicle in varanasi
ट्रक चालक। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के राजातालाब में प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर एक ट्रक चालक की दूसरे वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ, जब आरटीओ की टीम कार से ट्रक का पीछा कर रहे थे।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, राजातालाब के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार की सुबह ट्रक ड्राइवर अजय यादव उर्फ मुलायम रामनगर से इलाहाबाद की ओर जा रहा था। इस बीच राजातालब पर आरटीओ चेकिंग हो रही थी। जब वह ट्रक लेकर पहुंचा तो चेकिंग कर रहे अधिकारियों ने उसे रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन



लेकिन चालक ट्रक को लेकर भागने लगा। इस दौरान ट्रक के पीछे आरटीओ की गाड़ी भी लग गई। इस दौरान ओवर ब्रिज पर पहुंचने के बाद सुबह लगभग 6 बजे ट्रक ड्राइवर वहीं पर ट्रक खड़ा कर भागने लगा, लेकिन इलाहाबाद से आ रहे एक अन्य वाहन के चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। वहीं दूसरा वाहन चालक भाग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक ड्राइवर की पहचान अजय यादव के रूप में हुई जो चंदौली जिले के हथियानी पिपर पटिया गांव का रहने वाला है। अजय यादव(25) की मौत की सूचना पर मौके पर राजातालाब पुलिस भी पहुंच गई। राजातालाब पुलिस चौकी उप निरीक्षक ओम प्रकाश यादव ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ओवर ब्रिज के निर्माणाधीन होने और बिना लोड टेस्टिंग के ही वाहन ऊपर से गुजरने लगे हैं। पुल निर्माण होने की शुरुआत से अब तक दर्जनों घटनाएं घट चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed