{"_id":"59871df94f1c1bbe3e8b4a57","slug":"dri-gets-big-success-in-mughalsarai-seized-smuggled-gold","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआरआई को बड़ी सफलता, तस्करों से जब्त किया सवा करोड़ का सोना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीआरआई को बड़ी सफलता, तस्करों से जब्त किया सवा करोड़ का सोना
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 07 Aug 2017 11:44 AM IST
विज्ञापन
मुगलसराय में पकड़ा गया सोना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) की टीम ने विदेश से तस्करी कर लाई गई चार किलोग्राम सोने की चार सिल्ली मुगलसराय रेलवे स्टेशन के बाहर से जब्त की है। बरामद सोने की कीमत करीब एक करोड़ 16 लाख रुपये है।
विज्ञापन
सोने के साथ नई दिल्ली के पहाड़गंज क्षेत्र के दीपेश खंडेलवाल और उन्नाव के बिहार क्षेत्र के पांडेयपुर निवासी रविशंकर को गिरफ्तार किया गया है। घंटों हुई पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को रविवार को जिला जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
बरामद हुआ सोना बांग्लादेश से कोलकाता होते हुए मुगलसराय के रास्ते दिल्ली के चांदनी चौक ले जाया जा रहा था। डीआरआई की वाराणसी इकाई के सीनियर इंटेलिजेंस आफीसर आनंद राय ने बताया कि विश्वस्त सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर शनिवार को मुगलसराय रेलवे स्टेशन के बाहर घेरेबंदी की गई थी।
विज्ञापन
इंटेलिजेंस ऑफीसर लेखराज के साथ रेलवे स्टेशन की ओर जा रहे दीपेश खंडेलवाल और रविशंकर को हिरासत में लिया गया। दोनों की चेकिंग की गई तो उन्होंने कमर में कमरबंद जैसे कपड़ा बांध रखा था। कमर में बांधे कपड़े में दोनों ने सोने की दो-दो सिल्ली छुपा रखी थी।
पूछताछ में दोनों ने बताया कि बरामद सोना बांग्लादेश से कोलकाता लाया गया था और उन्हें वहां से नई दिल्ली पहुंचाना था। इसके लिए वे दोनों कोलकाता से राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन से मुगलसराय आए। मुगलसराय से कानपुर तक जाते और फिर दूसरी ट्रेन से नई दिल्ली पहुंचते।
आनंद राय ने बताया कि दोनों से कोलकाता और नई दिल्ली में सोना सुपुर्द करने और लेने वाले के बारे में अहम जानकारियां हाथ लगी हैं। जल्द ही अन्य संबंधित लोगों को भी गिरफ्तार कर तस्करों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।