नकली जिंक बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा, बरामद हुआ इतना सामान कि अधिकारियों के उड़ गए होश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के दानगंज भदवा में नकली जिंक माइक्रो न्यूटीयंस बनाने वाली फैक्ट्री पर जिला कृषि अधिकारी सुभाष मौर्य ने छापा मारा है। मामले की जानकारी जिलाधिकारी को देते हुए घर के भीतर संचालित फैक्ट्री का ताला तोड़कर तलाशी ली गई, जहां भारी मात्रा में नमक, पाउडर, रैपर बरामद हुए हैं।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि किसानों के खेतों में पड़ने वाले जिंक माइक्रो न्यूटीयंस के नकली बनाए जाने की सूचना मिली थी। मामले की प्रथम दृष्टया जांच कराने पर सूचना सही मिली। इसके बाद फैक्ट्री पर छापा मारा गया। जिसमें दयाल मल्टीप्लेक्स इंडो गल्फ कंपनी के रैपर में नमक पाउडर मिलाकर नकली माल बनाकर धड़ल्ले से बेचा जा रहा था।
ये भी पढ़ें : 2014 चुनाव में काशी की कमान जेटली ने संभाली थी, उनकी रणनीति से मोदी के स्वागत में उमड़ा था सैलाब
यहा कार्रवाई तब हुई जब किसानों ने खुद कृषि अधिकारी को सूचना दी कि खेत में जिंक लगाने से कोई लाभ नहीं मिल रहा है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि खाली रैपर, सिलाई मशीन, नमक पाउडर, पंच मशीन, तराजू और तैयार मटेरियल को बरामद किया है। इसमें 41 बोरी दयाल मोनो जिंक, 19 बोरी इंडोगल्फ मोनो जिंक, 6 बोरी नमक, 15 बोरी पाउडर बरामद हुआ है।
सूचना पर तहसीलदार रविशंकर यादव, थाना प्रभारी हरी नारायण पटेल ने पहुंचकर विधिक कार्रवाई की है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि भदवा गांव के नाई बस्ती में कमलेश दीक्षित चोलापुर थाना क्षेत्र के बसाव पलहीट्टी का रहने वाला है, जो एक साल से जमीन खरीद कर एक मकान बनाकर उसमें ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली जिंक बनाया करता था। मौके पर आरोपी नहीं मिल पाया है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।
जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला कृषि अधिकारी ने थाना चोलापुर में कमलेश दीक्षित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी है। नकली माल को बरामद कर थाना चोलापुर लाया गया है और मकान को सीज किया गया है।