फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   In Jaunpur, in a house the old woman who was asleep in the house was brutally murdered

जौनपुर में जमीन विवाद में घर में सोई वृद्धा की सिर कूंचकर नृशंस हत्या

Sat, 14 Dec 2019 03:43 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 14 Dec 2019 03:43 PM IST
विज्ञापन
In Jaunpur, in a house the old woman who was asleep in the house was brutally murdered
मौके पर मौजूद पुलिस और लोग । - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शुक्रवार की रात एक बुजुर्ग महिला की सिर कूंच कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


बुजुर्ग महिला की हत्या की जानकारी लोगों को तब हुई जब पड़ोस के लोगों ने बिस्तर पर उनका शव देखा, जो खून से लथपथ पड़ा हुआ था। इसके बाद लोगों ने शर मचाना शुरू कर दिया और मौके पर भीड़ जुट गई। किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने शक के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन


जिले के चंदवक थाना क्षेत्र के गोबरा गांव में की रहने वाली श्यामा यादव(70) की शुक्रवार रात सिर कूंच कर हत्या कर दी। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। वह घर में अकेले रहती थीं। बूंदाबादी के कारण घर के अंदर सो रहे पट्टीदारों को रात में इसकी भनक तक नहीं लगी। सुबह पड़ोसी दूध देने पहुंचे तो देखा कि वृद्धा चारपाई पर ही मृत पड़ी थी। सिर फटा था। नाक और मुंह से खून बहकर बिस्तर से रिसता हुआ जमीन पर गिरा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

In Jaunpur, in a house the old woman who was asleep in the house was brutally murdered
रोते-बिलखते परिजन - फोटो : a

थानाध्यक्ष दिग्विजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। थोड़ी देर में क्षेत्राधिकारी रामभुवन यादव भी घटनास्थल पर पहुंचकर मौके का मुआयना किया। मृतका की विवाहिता बेटी अमरावती ने पड़ोसी जिमेदार यादव से जमीनी विवाद को लेकर मां की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जिमेदार यादव और उनके बेटे रोहित यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed