फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dead body found of woman on tree in madhuban mau

मऊ: आम के पेड़ से लटकता मिला महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी

Mon, 23 Dec 2019 05:16 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 23 Dec 2019 05:16 PM IST
विज्ञापन
Dead body found of woman on tree in madhuban mau
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के मारूखपुर गांव में सोमवार की सुबह में एक मुर्गी फार्म के पास आम के पेड़ से 55 वर्षीय महिला का फंदे से लटकता शव मिला। मुर्गी फार्म के संचालक ने शव को देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


मधुबन थाना क्षेत्र के मारूखपुर गांव के मीरपुर पुरवा स्थित मुर्गी फार्म के पास आम के एक पेड़ पर गांव निवासी भोला कन्नौजिया की पत्नी पार्वती देवी(55) का शव लटकते हुए मुर्गी फार्म के संचालक ने देखा। इसके बाद उसके द्वारा ग्रामीणों को सूचना देने के साथ पुलिस को अवगत कराया।
विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतका का अपने पति से पारिवारिक कारणों को लेकर आए दिन विवाद होता रहा। रविवार रात भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया और परिवार के साथ पति-पत्नी भी सोने चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच सोमवार सुबह गांव के पुरवा मीरपुर में स्थित एक मुर्गी फार्म पर पहुंच कर अपने साड़ी के फंदे से लटकता हुआ महिला का शव मिला। प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed