Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rs 76 lakh swindled under the pretext of providing a Canadian work visa

Chandigarh News: कनाडा का वर्क वीजा दिलाने के नाम पर 76 लाख ठगे

Fri, 20 Nov 2026 02:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Rs 76 lakh swindled under the pretext of providing a Canadian work visa
कनाडा का वर्क वीजा दिलाने के नाम पर 76 लाख ठगे
विज्ञापन

पांच क्लाइंट्स की पीपीआर भेजकर मांगी रकम, एंबेसी ने रिकॉर्ड होने से किया इनकार; इमिग्रेशन कारोबारी की शिकायत पर केस दर्ज
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। कनाडा का वर्क वीजा दिलाने के नाम पर पांच क्लाइंट्स की फाइलें लगवाने का भरोसा देकर इमिग्रेशन कारोबारी से 76 लाख रुपये ठगने का आरोप लगा है। खरड़ निवासी अमनदीप सिंह की शिकायत पर पुलिस ने ड्रीम मैकर इमिग्रेशन के संचालक बताए जा रहे आयुष शाह और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायत के अनुसार, सितंबर 2025 में आयुष ने ईमेल से संपर्क कर वीजा दिलाने का भरोसा दिया था। 10 जनवरी 2026 को एमओयू के बाद अमनदीप ने पांच क्लाइंट्स की फाइलें भेजीं। आरोप है कि पीपीआर (पासपोर्ट रिक्वेस्ट) आने के बाद भुगतान तय हुआ था। आयुष ने पीपीआर भेजकर नकद भुगतान मांगा। अमनदीप ने 5 जनवरी से 20 अप्रैल 2026 के बीच छह किस्तों में होटल ताज, सेक्टर-17 के सामने बताए गए व्यक्तियों को 76 लाख रुपये दिए। बाद में एंबेसी ने संबंधित पीपीआर का सक्रिय रिकॉर्ड होने से इनकार कर दिया। इसके बाद आयुष ने फोन बंद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed