फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dead body found of truck driver in bushes renukoot sonbhadra

सोनभद्र: ट्रक चालक की हत्या कर झाड़ियों में फेंका शव, खलासी पर मुकदमा दर्ज

Sat, 23 Nov 2019 11:09 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 23 Nov 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
Dead body found of truck driver in bushes renukoot sonbhadra
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

सोनभद्र जिले के रेणुकूट क्षेत्र में मुर्धवा मोड़ के पास शनिवार की सुबह ट्रक ड्राइवर की हत्या कर फेंका शव झाड़ियों में मिला। पुलिस ने चालक के पिता की तहरीर पर खलासी(कंडक्टर) के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। वारदात की वजह का पता नहीं चल सका।

विज्ञापन


चौकी प्रभारी अंजनी कुमार राय ने बताया कि मध्य प्रदेश के सतना जनपद के थाना रामपुर बाघेलान क्षेत्र के बैरिया गांव निवासी रामरूप सिंह ने शनिवार की सुबह पुलिस चौकी में सूचना दी कि उनके बेटे पुष्पेंद्र कुमार पटेल(28) का शव मुर्धवा के पास पड़ा है। रामरूप के अनुसार, पुष्पेंद्र ट्रक चलाता था। ट्रक पर गांव का सूरज उपाध्याय खलासी है।
विज्ञापन


पुष्पेंद्र 21 नवंबर की सुबह में सतना से सीमेंट लेकर मुर्धवा पहुंचे थे। 22 नवंबर को ट्रक मालिक का घर पर फोन आया कि पुष्पेंद्र का मोबाइल फोन नहीं लग रहा है। तब घर वालों ने बताया कि यहां भी उससे बात नहीं हुई है। उसी समय पता चला कि खलासी सूरज उपाध्याय शुक्रवार को घर आया है। पूछने पर सूरज ने बताया कि उसने ट्रक छोड़ दिया है और पुष्पेंद्र ट्रक के साथ रेणुकूट में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर वालों को शक हुआ तो वे उसे बोलेरो में साथ लेकर रेणुकूट आए। शनिवार सुबह में करीब पांच बजे वे लोग खलासी के साथ ट्रक के पास पहुंचे। खलासी ने ट्रक पर चढ़कर देखा और बताया कि पुष्पेंद्र यहां नहीं हैं, शौच के लिए गया होगा। इसके बाद वह भी शौच के बहाने फरार हो गया।

घर वालों ने जब ट्रक के आसपास खोजबीन की तो पुष्पेंद्र का शव मिला। उसके शरीर और सिर पर कई जगह गहरे जख्म मिले हैं। परिजनों ने खलासी पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने सूरज उपाध्याय के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed