फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Daughter and his wife was of murder with her lover.

बेटी और उसके प्रेमी के साथ पत्नी ने की था हत्या

Thu, 24 Dec 2015 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 24 Dec 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
Daughter and his wife was of murder with her lover.

लंका के विश्वकर्मा नगर कॉलोनी के ठेकेदार राजेश सिंह उर्फ सच्चिदानंद सिंह की हत्या उसके घर पर ही पत्नी अपर्णा सिंह, बेटी दिव्यांशी और उसके प्रेमी ने गला दबा कर की थी।

विज्ञापन

बुधवार की सुबह घर से गिरफ्तार की गई अपर्णा ने बताया कि वह सालों से पति की प्रताड़ना से आजिज आ गई थी। इधर नशे की लत में पति उसके साथ बच्चों पर भी जुल्म ढाने लगे थे।
विज्ञापन

 इसलिए बड़ी बेटी दिव्यांशी और सुसुवाही निवासी उसके प्रेमी हर्ष के साथ घर पर ही 17 दिसंबर की रात मफलर से राजेश का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव स्कार्पियो से ले जाकर बच्छांव पश्चिम का पुरा गांव में सड़क किनारे फेंक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दिव्यांशी और उसका प्रेमी फिलहाल पुलिस के हाथ नहीं लग सके हैं।
थानाध्यक्ष रोहनिया शिवानंद मिश्रा ने बताया कि बुधवार की अलसुबह मुखबिर से सूचना मिली थी कि मारे गए ठेकेदार राजेश की बीवी विश्वकर्मा नगर कॉलोनी स्थित घर आई है।
वह रुपये और जरूरी सामान लेकर भागने की फिराक में थी। घेरेबंदी कर अपर्णा को गिरफ्तार कर लिया गया। घर से ही कुछ दूर वारदात में प्रयुक्त स्कार्पियो भी खड़ी मिली।

हालांकि उसका चालक भाग निकला। अपर्णा ने बताया है कि उसका पति इन दिनों शराब पीकर उसे और बच्चों को पीटता था और घर से निकाल देने की धमकी देता था। जिसे लेकर बड़ी बेटी दिव्यांशी भी उससे खासी नाराज थी और इसी कारण उसे ठिकाने लगाने की योजना बनाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed