{"_id":"58fcc7614f1c1be6398b63a4","slug":"d-nine-gang-demanding-extortion-money-of-five-lakh-from-buisnessman","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊ में डी-नाइन गैंग दवा कारोबारी से मांगी पांच लाख रंगदारी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मऊ में डी-नाइन गैंग दवा कारोबारी से मांगी पांच लाख रंगदारी
ब्यूरो,अमर उजाला,मऊ
Updated Sun, 23 Apr 2017 08:55 PM IST
विज्ञापन
कारोबारी ने दी कोतवाली में तहरीर
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना निवासी दवा कारोबारी से रविवार को फोन कर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। फोन करने वाले बदमाश ने खुद को डी-नाइन गैंग का सदस्य बताया। कारोबारी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे के फरीदपुर मुहल्ला के अरुण मौर्या की कस्बे के करहां स्टैंड के पास दवा की होलसेल दूकान है। शनिवार की रात वह अपनी दूकान पर बैठे थे, तभी 9.16 बजे उनके मोबाइल पर फोन आया।
फोन करने वाले ने खुद को डी-नाइन गिरोह का सदस्य बताते हुए एक सप्ताह के भीतर पांच लाख रुपये रंगदारी के रूप में मांगे, साथ ही धमकी दी कि यदि रुपये का इंतजाम नहीं किया तो जान से हाथ धोना पडे़गा।
विज्ञापन
धमकी से भयभीत अरुण दूकान बंद कर घर चले गए । रविवार को बदमाश ने फिर फोन किया और रंगदारी मांगते हुए रुपये न देने पर चिरैयाकोट के आटोमोबाइल व्यापारी विनोद जायसवाल का सा हश्र होने की धमकी दी।
कहा कि पैसे का इंतजाम कर मुझे इसी फोन नंबर पर सूचना दे देना। दुबारा फोन आने के बाद कारोबारी ने कोतवाली पुलिस को घटना के बारे में लिखित तहरीर दी।