फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   criminals threatened ARTO in jaunpur

ओवरलोड ट्रकों को पकड़ने गए ARTO ने सपने में भी नहीं सोचा होगा ऐसा अंजाम

Mon, 20 Nov 2017 12:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Mon, 20 Nov 2017 12:33 PM IST
विज्ञापन
criminals threatened ARTO in jaunpur
criminals
उत्तर प्रदेश में अपरा‌धियों के हौसले बुलंद है। अब जौनपुर में परिवहन मा‌‌‌‌फिया ने एआरटीओ पर ‌पिस्टल तान दी। माफिया ने एआरटीओ को गाड़ियां रोकने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। 
विज्ञापन


जिले में ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई से बौखलाए गैंग के सदस्यों ने सिकरारा में एआरटीओ प्रवर्तन सौरभ कुमार और सिपाही पर पिस्टल तान दी। एआरटीओ ने सिकरारा थाने और सिपाही ने लाइन बाजार में तहरीर दी है। एआरटीओ की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जिले में ओवरलोड ट्रक धड़ल्ले से आ जा रहे हैं। इन ट्रकों को पास कराने के लिए गैंग सक्रिय है। गैंग के सदस्य प्रति ट्रक एक हजार रुपये वसूली करते हैं। इनसे विभाग के कुछ सिपाही भी मिले हैं, जो अधिकारियों की लोकेशन देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल के तीन दिनों में 40 से अधिक ट्रकों के खिलाफ एआरटीओ प्रवर्तन सौरभ कुमार और पीटीओ मानवेंद्र सिंह ने कार्रवाई की है। इससे गैंग के सदस्य बौखला गए हैं।

कार्रवाई से बौखला गए परिवहन माफिया

criminals threatened ARTO in jaunpur
truck
एआरटीओ सिकरारा की तरफ जा रहे थे। सिकरारा की तरफ से इंडिका कार से आ रहे चार लोगों ने नई गंज क्रासिंग के पास एआरटीओ के साथ जा रहे सिपाही पंकज सिंह को धमकी दी और कहा कि उनकी गाड़ियां अगर ऐसे ही बंद हुई तो अंजाम बुरा होगा।

दोनों तरफ से कहासुनी भी हुई। लोगों ने बीचबचाव कर दिया। उधर, सिकरारा के सीतापुर पट्टी में सफारी गाड़ी और बाइक से 10 से अधिक लोगों ने फिर घेर लिया और उन्होंने एआरटीओ प्रवर्तन सौरभ कुमार और सिपाही गुंजन तिवारी को धमकाया और पिस्टल दिखाकर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी।

सौरभ कुमार ने सिकरारा थाने में एक नामजद और दस अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। एसपी सिटी डॉ. अनिल पांडेय का कहना है कि जांच की जा रही है। मामला सही होगा तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

वाराणसी जोनल के आरटीओ डीके त्रिपाठी का कहना है कि मामले में एआरटीओ सौरभ ने पिंटू यादव एवं 10 अज्ञात के खिलाफ और सिपाही पंकज सिंह ने अनुज सिंह के खिलाफ तहरीर दी है, इससे एसपी को अवगत करा दिया गया है। परिवहन माफिया कार्रवाई से बौखला गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed