{"_id":"60313f4f8ebc3ee9584b1965","slug":"criminals-entered-the-house-after-telling-themselves-police-jewelry-stolen","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद को पुलिस बताकर चेकिंग के नाम पर महिला के गहने ले भागे उचक्के, दिनदहाड़े हुई घटना ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खुद को पुलिस बताकर चेकिंग के नाम पर महिला के गहने ले भागे उचक्के, दिनदहाड़े हुई घटना
Sat, 20 Feb 2021 10:26 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 20 Feb 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
चोरों ने अलमारी से जेवर चुराए
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के महमूरगंज क्षेत्र में शनिवार को दो उचक्के एक महिला को खुद को पुलिसकर्मी बताकर लूट होने की घटना की बात कह कर उनके दो लाख रुपये मूल्य के जेवर लेकर भाग निकले। महिला की सूचना के आधार पर भेलूपुर थाने की पुलिस घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज के आधार पर दोनों उचक्कों को चिन्हित करने में जुटी हुई थी।
विज्ञापन
भेलूपुर थाना अंतर्गत महमूरगंज क्षेत्र की शील नगर कॉलोनी की सरस्वती देवी दोपहर के समय घर से थोड़ी दूरी पर स्थित ब्यूटी पार्लर गई थी। पॉर्लर से वह वापस घर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में उन्हें दो युवक मिले और उन्होंने खुद को पुलिसकर्मी बताया।
विज्ञापन
दोनों ने महिला से कहा कि आगे लूट हो गई है। अपनी सोने की चेन और दो कंगन उतार कर कागज में लपेट कर रख लीजिए। इसी दौरान दोनों ने महिला को बातों में उलझा कर उनके गहने ले लिए। महिला थोड़ा आगे बढ़ी तो उन्हें शक हुआ और उन्होंने कागज की पुड़िया खोली तो उसमें से गहने गायब थे।
विज्ञापन
इस पर महिला ने शोर मचाया तो लोग इकट्ठा हुए, लेकिन तब तक दोनों युवक आंखों के सामने से गायब हो गए थे। सूचना पाकर इंस्पेक्टर भेलूपुर घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि दोनों उचक्के जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।